स्काई-डाईवर्स ने एवरेस्ट पर छलाँग पूरी की

छलाँग की तैयारीयां इस हफ़्ते के शुरू में की गईं थीं
स्काई-डाइवर्स के एक दल ने माऊंट एवेरेस्ट पर पहली पैराशुट छलाँग को पूरा कर लिया है. खोतागोरों ने एक मिनट की 'फ़्रीफ़ॉल' का आनंद उठाया.

ब्रिटेन, न्यूज़ीलैंड और कनाडा के तीन साहसिक व्यक्तियों ने लगभग 29,500 फ़ीट की ऊँचाई से छलाँग लगाई और लगभग एक मिनट तक उन्होंने हवा में इसका आनंद उठाया.

इस दौरे की तैयारी में 15 साल लगे और प्रत्येक ग़ोताख़ोर पर लगभग 24 हज़ार अमरीकी डॉलर का ख़र्च आया. छलाँग लगाने के बाद ब्राईटन होली ने कहा, "पैसे वसूल हो गए."

इनकी कामयाबी के बाद दल के दूसरे 29 सदस्य छलाँग लगाने के लिए अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं.

ज़बरदस्त अनुभव

सफ़लतापूर्वक ज़मीन पर उतरने के बाद बज ने समाचार एजेंसी एफ़पी को टेलीफ़ोन पर बताया, "ये एक ज़बर्दस्त तजुर्बा था, एकदम ज़बर्दस्त.हमने एक मिनट की ‘फ़्रीफ़ॉल लगाई थी. जब हम बादलों के ऊपर थे तो उस वक़्त एवेरस्ट और दूसरी ऊँची चोटियाँ ऐसी लग रहीं थीं कि मानो वो बाहर की तरफ़ आ रही हों."

स्काई-डाईवर्स पहले ये छलाँग शुक्रवार को लगाना चाहते थे लेकिन घने बादलों की वजह से उन्हें इसे टालना पड़ा.

स्काई-डाईवर्स ने हवा और अत्यंत ठंडे वातावरण से बचने के लिए साँस लेने वाले उपकरण, अधिक मोटे पैराशूट और विशेष परिधान का प्रयोग किया.

छलाँग लगाने से पहले दल के सदस्यों ने वातावरण में रमने के लिए वहाँ ट्रैकिंग भी की.

यात्रा प्रमुख नाईगेल गिफ़र्ड का कहना है कि एवेरेस्ट क्षेत्र के निवासी इस तरह के ख़्याल के अभ्यस्त हैं और इसीलिए वे इस कारनामे को उस बौद्ध पवित्र व्यक्ति से जोड़ते हैं जिसने, उनके मुताबिक़, हिमालय के ऊपर छलाँग लगाई थी.

नाईगेल ने कहा, "क्योंकि मैं हिमालय की चोटियों पर चढ़ता आया हूँ और स्काई-डाईविंग भी की है. दोनों ही करने में मुझे बड़ा आनंद आया, इसलिए मुझे लगा कि इन दोनों को मिलाकर काम किया जाए."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+