रोबोट के साथ भी रोमांस!

उल्लेखनीय है कि इस विषय पर चर्चा करने के लिए नीदरलैंड के दक्षिणी शहर मास्ट्रिक्ट में 12 और 13 जून को दुनिया के कई देशों के वैज्ञानिक एकत्रित हो रहे हैं। ये वैज्ञानिक आने वाले दशकों में मनुष्य के रोबोट के साथ व्यक्तिगत, भावनात्मक और यहां तक कि प्रेमपूर्ण संबंधों की संभावना के बारे में चर्चा करेंगे।
इस बैठक में आस्ट्रिया, कनाडा, नीदरलैंड, आयरलैंड, सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन के प्रतिनिधि करीब 20 प्रस्तुतियां प्रस्तुत करेंगे। मास्ट्रिक्ट विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस बैठक में स्कॉटलैंड के 63 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी डेविड लेवी का वह शोध पत्र भी प्रस्तुत किया जाएगा जो उन्होंने 'कृत्रिम साथियों के साथ अंतरंगता' पर अक्टूबर 2007 में किया था।
लेवी का यह शोध पत्र तकनीकी और समाजशास्त्रीय रूप से बहुत अहम साबित हो रहा है। दरअसल लेवी ने अपने शोधपत्र में बताया है कि भविष्य में मनुष्यों की अंतरंगता रोबोट के साथ बढ़ेगी। उन्होंने अपने शोध पत्र में इसकी संभावनाओं पर विचार किया है।
आगे पढ़ें... मनुष्य की तरह चहलकदमी करेगा रोबोट
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications