मनुष्य की तरह चहलकदमी करेगा रोबोट

Robot
नीदरलैंड के डेल्फ्ट टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं ने एक ऐसे रोबोट का विकास किया है जो मनुष्यों की तरह चहलकदमी कर सकता है।

'फ्लेम' नाम के इस रोबोट को दुनिया का पैदल चलने वाला अत्याधुनिक मशीन कहा गया है। डेल्फ्ट टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में इस रोबोट को इस तरह से बनाया गया है कि यह मनुष्यों की तरह आसानी के साथ चहलकदमी कर सके। उल्लेखनीय है कि इसके पहले के रोबोटों में इसकी कमी महसूस की जाती रही है।

शोधकर्ताओं ने कहा कि यह पहले के रोबोट की तुलना में अत्याधुनिक है। डेल्फ्ट के एक शोधकर्ता डान होबीलीन ने कहा कि इस रोबोट के निर्माण करने में कई पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

होबीलीन ने कहा कि जब मनुष्य पहली बार चलता है, तो उसके चलने-फिरने में अस्थिरता होती है। उसमें गिरने की संभावना भी होती है। उन्होंने बताया कि इस सबको ध्यान में रखते हुए 'फ्लेम' में सात मोटरों को लगाया गया है और उसके अंगों में संतुलन बनाए रखने की व्यवस्था की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+