बिल्लियों ने नोंच-नोंच कर खा डाली मालकिन की आधी बॉडी, जानें दिल दहला देने वाला वाकया

बिल्लियों ने नोंच-नोंच कर खा डाली मालकिन की आधी बॉडी, जानें दिल दहला देने वाला वाकया

नई दिल्‍ली, 18 जून : कुत्‍तें और बिल्लियों की इंसानों से गहरी दोस्‍ती होती है। ये पालतू जानवर अपने मालिक से इतना प्‍यार करते हैं कि जरूरत पड़ने पर वो अपनी जान तक पर खेल जाते हैं। वहीं अब ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खबर ये है कि जिस महिला ने पूरा जीवन अपनी बिल्लियों की सेवा में निकाल दिया उसी की पालतू बिल्लियों ने मिलकर उसकी शरीर के टुकड़े नोच-नोच कर आधी बॉडी खा गईं।

महिला ने पाल रखी थी 20 बिल्लियां

महिला ने पाल रखी थी 20 बिल्लियां

दरअसल, रूस के बटायक्‍स शहर की ये घटना हे जहां एक महिला जिसे बिल्लियों को पालने का शौख था वो एक कैड ब्रिडर थी। घर में मरने के बाद महिला की आधी बॉडी को उसकी 20 बिल्लियों ने मिलकर दो हफ्तों के अंदर खा लिया और पुलिस को हफ्तों तक उसका पता नहीं चला।

बदबू आने के बाद पता चला

बदबू आने के बाद पता चला

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को महिला का शव रूसी शहर बटायस्क में उसके सहकर्मी द्वारा एक संबंधित फोन कॉल मिलने के बाद मिला। पड़ोसियों को बदबू आने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। घटना के अनुसार महिला की मौत के बाद उन बिल्लियों को खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। भूख से वो इतनी बेहाल हो गई कि उन्‍होंने अपनी मालकिन की बॉडी को खाकर अपना पेट भरना शुरू कर दिया।

पुलिस जब घर में घुसी तो दिखी ये भयावह तस्‍वीर

पुलिस जब घर में घुसी तो दिखी ये भयावह तस्‍वीर

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर से बहुत तेज बदबू आ रही थी। अंदर इधर उधर महिला के शव के टुकड़े पड़े हुए थे। महिला के मृत शरीर को ढ़ेर सारी बिल्लियां घेर कर बैठी हुई थीं। सबके मुंह महिला के खून से सने हुए थे। बहुत ऐतहियान के साथ पहले बिल्लियों को काबू में करने के बाद महिला के क्षत विक्षत शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

ये बिल्‍ली अपने शांत स्‍वभाव के लिए जानी जाती हैं

ये बिल्‍ली अपने शांत स्‍वभाव के लिए जानी जाती हैं

रिपोर्ट के अनुसार ये करतूत करने वाली अमेरिका में लोगों के बीच पसंददीदा बिल्‍ली है। मेन कून कैट्स देखने में काफी बड़ी और सुंदर होती हैं। ये अपने शांत स्‍वभाव के लिए जानी जाती है, यहीं कारण है कि इन बिल्लियों की इस हरकत ने सबको हैरान कर दिया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी बिल्ली के मालिक को खाया हो। एक हैम्पशायर महिला को उसकी ही बिल्लियों ने आधा खाया पाया गया, उसके मृत शरीर को दो महीने बाद पुलिस ले गई थी। उसकी लाश उसके घर की रसोई में पड़ी थी जिसे उसकी बिल्लियों और कुत्तों ने काफी खा डाला था।

दो हफ्ते से घर में बंद बिल्लियों के पास नहीं था खाना

दो हफ्ते से घर में बंद बिल्लियों के पास नहीं था खाना

मेन कून बिल्लियां विश्व पालतू बिल्ली की फेमस बिल्लियों की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर आती है। इनके शांत नेचर के कारण मेन कून बिल्लियों को जेंटल जाइंट कहा जाता है। तो सवाल उठ रहा है आखिर ऐसा नेचर के फेमस होने के बाइ ऐसा इन 20 बिल्लियों ने क्‍यों किया ? एक पशु बचाव विशेषज्ञ, जिसने उसकी मृत्यु के बाद महिला की बिल्लियों की देखभाल की, उन्‍होंने कहा कि उनकी चौंकाने वाली हरकतें "समझने योग्य" थीं, "बिल्लियों को दो सप्ताह से बंद थी वहां खाना नहीं था, तो और क्या खाना है?" ऐसे उन्‍होंने अपनी भूख शांत करने के लिए किया। उन्‍हें सामने जो मिला उन्‍होंने उससे अपना पेट भर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+