'ऑफिस तो जाना पड़ता है ना...' अपनी परेशान मां को छोटे से बच्चे ने ऐसे किया मोटिवेट, वायरल हुआ Cute Video
Baby motivating his mother: वायरल वीडियो 2 साल के बच्चे और उसकी मां का है। जिसमें मां कहती है कि मंडे के दिन ऑफिस जाने का मन नहीं हो रहा। तो बच्चा अपनी मां को पुचकारते हुए बोलता है कि ऑफिस तो जाना पड़ता है ना।

Mother and baby video: मंडे आ गया! ये तीन शब्द पूरा वीकेंड ऑफिस गोइंग लोगों के दिमाग में घूमते रहते हैं। संडे के दिन भी मंडे का ख्याल लोगों के जहन में रहता है। महिलाओं की बात करें तो परिवार संभालने के साथ-साथ ऑफिस को देखना भी अकसर मुश्किल हो जाता है। बात अगर ऐसी महिलाओं की करें जिनके छोटे बच्चे घर पर होते हैं, तो ये बैलेंस फिर और भी मुश्किल हो जाता है।
(वीडियो-नीचे)
ऑफिस जाने के लिए किया मोटिवेट
लेकिन मां तो मां होती है। फिर चाहे वो हाउसवाइफ हो या फिर वर्किंग। अपने बच्चों का ख्याल कैसे रखना है और ऑफिस के काम कैसे करने हैं, इन दोनों चीजों में बैलेंस रखना उसे अच्छी तरह से आता है। लेकिन कई बार ये काम हेक्टिक भी हो सकता है। ऐसे में वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बच्चा अपनी मां को ऑफिस जाने के लिए मोटिवेट करता दिख रहा है।
बेहद क्यूट है वीडियो
सोशल मीडिया वाकई एक से बढ़कर एक शानदार कंटेंट से भरा पड़ा है। कई बार ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिन्हें बार-बार देखने का जी करता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें एक प्यारा सा दो साल का बच्चा अपनी मां को मंडे के दिन ऑफिस जाने के लिए मोटिवेट कर रहा है। वीडियो में महिला कहती है कि ऑफिस जाने का बिल्कुल मन नहीं हो रहा लेकिन फिर बच्चा जो बोलता है, वो बेहद क्यूट है।
'ऑफिस तो जाना पड़ता है ना'
वीडियो में दिखा जा सकता है कि रोज ऑफिस जाने की मशक्कत करती मां बोलती है कि मुझे ऑफिस नहीं जाना। इतने में बच्चा बोलता है कि चुप हो जाओ चुप। ऑफिस तो जाना ही पड़ता है। वीडियो बेहद प्यारा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं। इस प्यारे से वीडियो को 7 मिलियन लोगों ने देखा है।
लोगों ने किए फनी कमेंट्स
एक यूजर ने कहा कि सही बोल रहा है बेबी। स्कूल जाने के लिए नहीं रोने वाला आपका बेटा। एक ने कहा कि बेटे ऐसा ना बोल। फिर यही इमोशनल सपोर्ट तुझे वापस मिलेगी जब तू स्कूल जाने के लिए मना करेगा। एक ने कहा कि मुझे भी अपनी जिंदगी में इसी तरह के इमोशनल सपोर्ट चाहिए। एक ने कहा कि जब उसको बोलेंगे कि स्कूल तो जाना पड़ता है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications