मुंबई में BMC के स्विमिंग पूल में तैरता मिला 2 फीट का मगरमच्छ, पकड़ने वाले पर किया हमला, देखें Video
Crocodile In BMC Swimming Pool: मुंबई के दादर में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के स्विमिंग पूल में तैरते मिले मगरमच्छ से दहशत फैल गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मंगलवार सुबह मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ का बच्चा पाया गया, जिसकी लंबाई करीब 2 फीट बताई जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक लाइफगार्ड ने जब मगरमच्छ को पूल में तैरते हुए देखा और फिर उसे पकड़ लिया, हालांकि इस दौरान उसने लाइफगार्ड पर हमला करते हुए उसे काट लिया। वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में दहशत है।
वहीं इस बीएमसी कर्मियों की लापरवाही भी कहा जा रहा है, क्योंकि स्विमिंग पूल में मगरमच्छ का मिलना बहुत बड़ी लापरवाही है, जो कि सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। घटना मुंबई के दादर में शिवाजी पार्क स्विमिंग पूल की है, जिसमें मगरमच्छ का बच्चा देखा गया है।
Watch | 2 feet long crocodile found inside BMC Shivaji Park Swimming Pool, Dadar 👇#Dadar #Mumbai #BMC #MumbaiNews #Crocodile @mybmc @PublicDadar pic.twitter.com/OlFCyhkvhw
— Free Press Journal (@fpjindia) October 3, 2023
इधर, मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर एक ड्रम के अंदर सुरक्षित रखा गया है। स्विमिंग पूल के कॉर्डिनेटर संदीप वैशम्पायन ने बताया कि कर्मचारी नियमित रूप से सुबह पहले पूल की जांच करते हैं। आज, हमारे स्टाफ को इस ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल में एक मगरमच्छ का बच्चा मिला। जिसे बचाया गया और वन विभाग को सौंप दिया गया।
मगरमच्छ से पहले सड़क पर आए थे सांप
पूल के एक अधिकारी ने कहा कि मगरमच्छ का बच्चा पास के एक निजी चिड़ियाघर से आया होगा। इससे पहले भी ऐसी ही एक और घटना सामने आई थी, जब निजी चिड़ियाघर से सांप सड़कों पर आ गए थे, जिससे लोगों में दहशत फैल गई थी।
मनसे ने की कार्रवाई की मांग
वहीं इस घटना के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) नेता संदीप देशपांडे ने निजी चिड़ियाघर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह निजी चिड़ियाघर अनधिकृत है। इससे पहले भी इसी चिड़ियाघर से सांप निकलकर लोगों में दहशत फैला चुके हैं। अगर इससे किसी को नुकसान होता है तो फिर इसका कौन जिम्मेदार है?












Click it and Unblock the Notifications