पैदा होने के दो दिन बाद ही करोड़पति बन गई ये बच्ची, संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप
Baby becomes millionair: हाल ही में एक चौंकाने वाले मामले में एक दो दिन की बच्ची करोड़पति बन गई। करोड़पति शख्स ने अपनी दो दिन की नातिन के पैदा होने पर उसे 10.44 करोड़ रुपये का घर दिया और 52 करोड़ रुपये एक ट्रस्ट फंड को दिए।
मल्टी मिलेनियर बैरी ड्रैविट बार्लो की बेटी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद शख्स ने घोषणा की कि उसकी 23 साल की बेटी सैफ्रोन ड्रैविट बार्लो ने शनिवार को एक बेटी को जन्म दिया है। इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ ये खुशखबरी शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी बेटी की बेटी हुई है।

51 साल के ड्रैविट ने कहा कि हम इस नन्ही मेहमान का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। हमारी पहली नातिन और शहजादी। द सन से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी सैफ्रन और उसके पति के लिए बहुत खुश हूं। अब हमारे पास एक और शहजादी है और मैं अब और इंतजार नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने एक नया घर खरीदा है और मैंने इसे खूबसूरत बनाने में इंटीनियर डिजाइनर्स की पूरी एक टीम लगा दी। मैं बच्ची के लिए इस घर को रीनोवेट कर रहा हूं। जैसे कि ये हमारे परिवार की पहली ग्रैंडचाइल्ड है, इसके लिए हमने फंड में भी पांच मिलियन यूरो दिए हैं। ऐसे में वो पहले ही एक करोड़पति बन चुकी है।
बैरी ने कहा कि वे अपना पैसा बस परिवार पर लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही गरीब हुआ करता था। किसी से मुझे कुछ भी विरासत में नहीं मिला। लोग जो सोचना चाहें, सोच सकते हैं। वो हमेशा से ऐसा ही करते आए हैं। मैं कभी कभी 20-20 घंटे भी काम करता हूं। मैं अपने बच्चों के लिए चीजें खरीदना चाहता हूं। मुझे सच में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या सोचता है।












Click it and Unblock the Notifications