VIDEO: चीते की रफ्तार के आगे सब हुए फेल, इंसानों के बीच इम्पाला को दबोचा

Pilanesberg National Park का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें चीते शिकार करते नजर आ रहे।

cheeta

रफ्तार के मामले में चीतों का मुकाबला कोई भी जानवर नहीं कर सकता है। वो हिरण, इम्पाला जैसे तेजी से दौड़ने वाले जानवरों को भी पलभर में ढेर कर देते हैं। अब इससे जुड़ा एक दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें चीते की असली रफ्तार देखने को मिली। (वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो साउथ अफ्रीका के पिलनेसबर्ग नेशनल पार्क का है। वहां पर कुछ पर्यटक जंगली जानवरों को देखने गए थे। वो जानवरों की तलाश कर ही रहे थे कि तभी इम्पाला का एक झुंड तेजी से सड़क पार करते हुए दिखा। उनको कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वहां क्या हो रहा। तभी पीछे से कुछ चीते आते दिखे और उन्होंने आंधी की रफ्तार से सड़क पार की। एक चीता इम्पाला के पीछे झाड़ियों में चला गया।

तभी वहां पर तेजी से दो चीते और पहुंचे। उनकी रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिस वजह से इम्पाला हार मान गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। वीडियो को शूट करने वाले पर्यटक ने बताया कि वो करीब 15-20 मिनट से इम्पाला का इंतजार कर रहे थे। उनको पता था कि रेन नाम की मादा चीता दो शावकों के साथ उस इलाके में थी। वो शिकार करने में माहिर है। ऐसे में उसने इम्पाला के झुंड पर घात लगाया, क्योंकि वो जानती थी कि ज्यादा इम्फाला होने पर उसको ज्यादा से ज्यादा मौके मिलेंगे।

रेन को उस नेशनल पार्क की सबसे प्रसिद्ध मादा चीता माना जाता है। उसके वहां पर 5 शावक हैं। उसने ही सबको शिकार के लिए ट्रेन्ड किया। इम्पाला उनको जिंदा रहने में बहुत अहम भूमिका निशा रहे। उनकी आबादी अगर बढ़ती है, तो चीतों को खाने की कमी नहीं होती।

कितनी होती है चीतों की रफ्तार?
आपको बता दें कि चीते 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं। अगर शिकार पास रहे तो वो 3 सेकेंड में 100 मीटर की दूरी तय कर लेते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चीते दुनिया के सबसे तेज रफ्तार जानवर हैं, लेकिन उनकी ये रफ्तार कुछ ही मिनट के लिए रहती है। वो जल्दी थक जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+