प्लेन का इमरजेंसी गेट खोल कूद गया 17 साल का लड़का, हड़कंप

फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोल कूद गया 17 साल का लड़का, हड़कंप

नई दिल्ली। अमेरिका का सेन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर उस वक्त डर का माहौल पैदा हो गया, जब एक 17 साल का लड़का फ्लाइट के उतरने का इंतजार किए बिना ही इमरजेंसी गेट खोल रनवे पर कूद गया और भाग गया। लड़के के इंतजार में एयरपोर्ट के गेट पर ही टैक्सी खड़ी थी लेकिन वो वहां से जाए उससे पहले ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला मंगलवार का है।

17 Year Old Opens Plane Emergency Door and Jumps

पुलिस ने इस लड़के की पहचान उजागर नहीं की है लेकिन बताया गया है कि ये अमेरिकी नागरिक है। राहत की बात ये रही कि लड़के को कोई चोट नहीं आई और वो सही सलामत फ्लाइट से कूद गया। फ्लाइट में मौजूद लोगों ने बताया कि ये सब एकदम चौंकाने वाला था। सभी खिड़कियां बंद थी इसलिए इमरजेंसी गेट खुलने पर सूरज की रोशनी आई तो सबका ध्यान उस तरफ गया।

फ्लाइट में मौजूद कई लोग इस पर चिल्लाए भी कि वो ऐसा ना करे लेकिन वो रुका नहीं। एयरलाइंस ने बताया कि लड़के के भागने के बाद इमरजेंसी गेट बंद किया गया और सभी पैसेंजर आराम से एक्जिट गेट से आए और इस मामले से कोई हड़बड़ी नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+