संयोग! अमेरिका के एक अस्पताल में ICU की 16 नर्स एक साथ हुईं गर्भवती
नई दिल्ली। अमेरिका के ऐरिजोना का एक अस्पताल इन दिनों सुर्खियों में है। वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल इस अस्पताल के आईसीयू वार्ड की सभी 16 नर्सें एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं हैं। मामला ऐरिजोना के बैनर डेजर्स मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल का है। जिसमें ये सभी काम करती हैं। वे अक्टूबर से जनवरी के बीच बच्चों को जन्म देंगी। इससे अस्पताल प्रबंधन की परेशानी बढ़ गई है। अब वह नई नर्सों को कामकाज समझाने में जुटा है, ताकि मरीजों की देखरेख पर असर ना पड़े।

ग्रुप से पता चला कि वे सब प्रेग्नेंट हैं
सबसे मजेदार बात यह है कि, नर्सों को एक-दूसरे के गर्भवती होने की जानकारी तब मिली, जब वे अस्पताल की गर्भवती महिलाओं के एक फेसबुक ग्रुप में शामिल हुईं। बैनर डेजर्स मेडिकल सेंटर में काम करने वाली इन नर्सों में से एक रॉशेल शेरमन कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता कि फेसबुक ग्रुप बनने से पहले हमें यह पता था कि हम में से कितनी नर्सें गर्भवती हैं।' वहीं नर्स जॉलेन गैरो मजाक करते हुए कहती हैं, 'हम लोगों ने यह प्लान छुट्टियां मनाने के लिए बनाया है।'

सभी नर्सें को दी गई छुट्टियां
इतने सारे नर्सों के एक साथ प्रेग्नेंट होने से अस्पताल के सामने मेटरनिटी छुट्टी देने की भी एक समस्या खड़ी हो गई। हालांकि अस्पताल ने पहले ही कदम उठाते हुए कहा है कि उस दौरान के लिए अलग स्टाफ की व्यवस्था कर ली गई है। अस्पताल के निदेशक हीथर फ्रांसिस ने बताया कि नर्सों के छुटि्टयों पर जाने को लेकर तैयारी की जा रही हैं। फ्रांसिस ने बताया कि आईसीयू में काम करने के दौरान सभी गर्भवती नर्सों को इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में उनकी भी लगातार जांच की जा रही हैं।

खाने के लिए रखा गया अचार
यही नहीं अस्पताल इन नर्सों की कई तरह से मदद कर रहा है। बच्चों के कपड़े के अलावा आर्थिक मदद देने की भी कोशिश की है। साथ ही अस्पताल में उनका ख्याल रखने की विशेष व्यवस्था हुई है। नर्सों ने बताया कि खाने-पीने के लिए वे अस्पताल के कैफेटेरिया पर निर्भर हैं, जहां उनके लिए अचार भी रखा गया है। जो भी इस खबर को सुन रहा है सभी आश्चर्य कर रहे हैं।
सभी फोटो: ashleyadkinsrn के इंस्टाग्राम से












Click it and Unblock the Notifications