ये कैसे हुआ? 15 साल की लड़की में नहीं थे प्रेगनेंसी के लक्षण, अचानक फर्श पर दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली: अगर कोई महिला प्रेग्नेंट हो, तो एक महीने बाद उसके अंदर प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगते हैं। इसके साथ ही उसके पीरियड्स भी आना बंद हो जाते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने दावा किया कि वो प्रेग्नेंट नहीं थी, लेकिन अचानक एक दिन उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना को देख डॉक्टर भी हैरान रह गए।

2017 की घटना

2017 की घटना

लड़की के मुताबिक ये घटना 2017 की है, उस वक्त उसकी उम्र 15 साल थी। वो सामान्य लड़कियों की तरह अपना जीवन जी रही थी। एक दिन अचानक सुबह उनको पेट में दर्द शुरू हुआ। वो कुछ समझ पाती, उससे पहले उनके जननांग से बच्चे का सिर निकल आया। उनको कुछ भी समझ नहीं आ रहा था, बस वो दर्द के मारे चिल्ला रही थीं। कुछ ही देर में उन्होंने लिविंग रूम के फर्श पर एक बच्चे को जन्म दे दिया।

अचानक बदल गई जिंदगी

अचानक बदल गई जिंदगी

लड़की का नाम एलेक्सिस है। उन्होंने वीडियो में कहा कि 6 सितंबर 2017 को उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। वो प्रेग्नेंट नहीं थीं और ना ही उनके अंदर कोई लक्षण थे। हैरानी की बात ये है कि उनके पीरियड्स भी सामान्य रूप से आ रहे थे, जबकि महिलाओं के प्रेग्रेंट होते ही पीरियड्स बंद हो जाते हैं। उस दिन वो स्कूल ड्रेस में तैयार होकर घर से निकल रही थीं, लेकिन उनके साथ जो हुआ, उससे उनकी जिंदगी बदल गई।

पूरी तरह से स्वस्थ था बच्चा

पूरी तरह से स्वस्थ था बच्चा

एलेक्सिस के मुताबिक बच्चे के जन्म से एक दिन पहले उनकी पीठ में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था, ऐसे में वो सो नहीं पाई थीं, लेकिन उनको ये नहीं पता था कि ये सब प्रेगनेंसी की वजह से हो रहा। उनका पेट भी सामान्य था, इसलिए किसी को भी इस घटना की उम्मीद नहीं थी। वैसे जन्म के बाद उनका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। अब वो 5 साल का हो गया है, जिस वजह से उन्होंने ये बात दुनिया को बताने का प्लान बनाया। अब वो अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।

डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टरों ने बताई वजह

डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी घटनाओं को 'क्रिपटिक प्रेगनेंसी' कहा जाता है। सामान्य भाषा में इसे आप हिडेन प्रेगनेंसी कह सकते हैं। इस केस में महिला को ये नहीं पता होता कि वो प्रेग्नेंट है। अगर वो प्रेगनेंसी टेस्ट भी करेंगी, तो ज्यादातर बार रिजल्ट निगेटिव आएगा। 2500 महिलाओं में से सिर्फ 1 महिला में इसके होने की उम्मीद होती है। इसमें महिला को तब तक प्रेगनेंसी का पता नहीं चलेगा, जब तक उसे लेबर पेन ना हो।

भ्रूण को रहता है खतरा

भ्रूण को रहता है खतरा

क्रिपटिक प्रेगनेंसी में महिला के पेट में भी उभार नहीं आता। कई बार जब महिला से अचानक बच्चे का जन्म होने लगता है, तो ये दोनों की जान के लिए खतरा भी बन जाता है। इसके अलावा अनजाने में महिलाएं गर्भवती होने के बाद भी तंबाकू और शराब का सेवन करती रहती हैं, ऐसे में भ्रूण को नुकसान भी पहुंच सकता है। साथ ही भ्रूण और महिला को जरूरी देखभाल भी नहीं मिल पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+