Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉक्टरों ने महिला की आंख से निकाले 14 कीड़े, इंसानों में पहला मामला

आंखें शरीर का सबसे नाजुक पार्ट होती हैं। इनमें जरा सा हाथ भी लग जाए तो इतनी परेशानी होती है कि क्या बताएं। फिर सोचिए उस महिला का क्या हुआ होगा जिसकी आंखों से वॉर्म निकाले गए हैं। अमेरिका में एक महिला की आंखों से 14 वॉर्म निकाले गए हैं।

Eyes

ओरेगांव। आंखें शरीर का सबसे नाजुक पार्ट होती हैं। इनमें जरा सा हाथ भी लग जाए तो इतनी परेशानी होती है कि क्या बताएं। फिर सोचिए उस महिला का क्या हुआ होगा जिसकी आंखों से वॉर्म निकाले गए हैं। अमेरिका में एक महिला की आंखों से 14 वॉर्म निकाले गए हैं। ऐसा केस जानवरों के साथ तो देखा गया है लेकिन इंसानों में ये पहला मामला बताया जा रहा है।

साल 2016 का है मामला

साल 2016 का है मामला

अमेरिका में एक महिला की आखों से 14 वॉर्म निकाले गए हैं। ओरेगांव की रहने वाली एब्बी बैकले की आंखों से साल 2016 ये वॉर्म निकाले गए हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने इसका खुलासा अब जाकर किया है। एब्बी को Thelazia Gulosa हो गया था। ये अभी तक अमेरिका के जानवरों में देखा गया था।

आंखों से निकाले गए 14 वॉर्म

आंखों से निकाले गए 14 वॉर्म

ये बीमारी फेस फ्लाई नाम के कीड़ों से फैलती है। एब्बी ओरेगांव में घुड़सवारी और फिशिंग कर रहीं थीं, जब वो इस बीमारी के संपर्क में आईं। वहां से लौटने के बाद एब्बी की आंखों में खुजली होने लगी। एक हफ्ते की खुजली के बाद उन्होंने खुद अपनी आंख से एक वॉर्म निकाला। इसके बाद वो फौरन डॉक्टर के पास गईं जहां उनकी आंखों से 13 वॉर्म निकाले गए।

इंसानों में पहला मामला

इंसानों में पहला मामला

ऐसे वॉर्म अब तक कुत्ते-बिल्लियों और बाकी जानवरों में देखे गए हैं। इंसानों की आंखों में इस तरह के वॉर्म का ये पहला मामला है। अमेरिका के जर्नल ऑफ ट्रॉपिकल मेडीसिन एंड हाईजीन में छपने के बाद मामला सभी की जानकारी में आया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+