हिंद महासागर में मिला 14 टांगों वाला विशालकाय कॉक्रोच, वजन और साइज देख वैज्ञानिकों के उड़े होश

नई दिल्ली। महासागर की गहराइयों में आज भी ऐसे कई जीव हैं जिसका खोज किया जाना बाकि है। एक रिपोर्ट के अनुसार अभी समुद्र के अंदर ऐसे बहुत से जीव हैं जिनकी खोज नहीं की गई है। हाल ही में सिंगापुर के रिसर्चर्स को हिंद महासागर में एक ऐसा जीव मिला जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। यह जीव दिखता तो कॉक्रोच जैसा है लेकिन उसके 14 पैर हैं। बता दें कि आमतौर पर घरों में पाए जाने वाले सामान्य कॉक्रोच के 6 पैर ही होते हैं।

Recommended Video

    Indian Ocean में मिला 14 Legs वाला Cockroach, Scientists भी क्यों हैं हैरान | वनइंडिया हिंदी
    हिंद महासागर में मिला अजीबो-गरीब जीव

    हिंद महासागर में मिला अजीबो-गरीब जीव

    इससे पहले भी कई समुद्री कॉक्रोच की प्रजाति की खोज की जा चुकी है लेकिन हिंद महासागर में जिस जीव की खोज की गई है वह समुद्री कॉक्रोच की एक नई प्रजाति है। इसका आकार भी दूसरे कॉक्रोचों से बहुत बड़ा है। सिंगापुर के रिसर्चर्स द्वारा खोजे गए इस कॉक्रोच की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें उसका आकार एक वयस्क कछुए जितना जान पड़ता है। देखने में भी यह जीव काफी डरावना है।

    14 पैर वाला समुद्री कॉक्रोच

    14 पैर वाला समुद्री कॉक्रोच

    हिंद महासागर में मिले इस अजीबो-गरीब कॉक्रोच को जायंट सी कॉक्रोच या डीप सी कॉक्रोच भी कहते हैं, इस 14 पैर वाले समुद्री कॉक्रोच का बायोलॉजिकल नाम 'बैथीनोमस रकसासा' है। इससे पहले ये कॉक्रोच साल 2018 में पहली बार इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा में बैनटेन के तट के नजदीक देखा गया था लेकिन उसके बाद से इसे कभी नहीं देखा गया। अब यह हिंद महासागर की गहराइयों में मिला है।

    सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

    सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कॉक्रोच को इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के रिसर्च सेंटर ऑफ ओशियानोग्राफी और नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर के शोधकर्ताओं की एक संयुक्त टीम ने खोजा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद यूजर्स इसे स्टार वार्स फिल्म सीरीज के डार्थ वेडर कैरेक्टर के नाम से भी बुला रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह जीव जमीन पर चलने वाले कॉक्रोच से काफी मिलता जुलता है और यह एक समुद्री आइसोपॉड की प्रजाति का क्रस्टेशियन जीव है।

    50 सेंटीमीटर तक हो सकती है लंबाई

    50 सेंटीमीटर तक हो सकती है लंबाई

    इस प्रजाति का कॉक्रोच समुद्र के अंदर मरे हुए जीवों को खाकर जिंदा रहता है लेकिन इनमें यह भी खासियत है कि बैथीनोमस रकसासा समुद्र में बिना खाए कई दिनों तक जिंदा रह सकते है। इस कॉक्रोच के करीबी रिश्तेदारों में केकड़ और श्रिंप आते हैं, इस कॉक्रोच का आकार 50 सेंटीमीटर तक बढ़ सकता है और यह समुद्र विज्ञान की दुनिया में खोजे गए दूसरे सबसे बड़े आइसोपॉड हैं। इस समुद्री कॉक्रोच को देखकर वैज्ञानिकों के भी होश उड़ गए।

    यह भी पढ़ें: HC में राजस्थान संकट पर सुनवाई, टीम पायलट बोली- कोरोना के बावजूद हमें नोटिस का जवाब देने तक के लिए समय नहीं दिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+