'13 साल का होममेकर एक्सपीरियंस', Linkedin पर वायरल हुआ महिला का सीवी
एक महिला की सीवी इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इसका कारण भी बेहद हैरतअंगेज है। महिला की नौकरी में एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरे 13 सालों का गैप था। लेकिन इस बीच के गैप में महिला ने क्या किया, वो चर्चा में बना हुआ है।
महिला ने बताया कि उसने 13 साल घर संभालने का काम किया। इतनी ईमानदारी से बनाया गया ये सीवी चर्चा का विषय है। लिंक्डइन पर महिला का ये सीवी शेयर किया गया है।

ग्रोथिक कंपनी के फाउंडर युगांश चोकरा ने महिला का सीवी शेयर करते हुए लिखा कि महिला को 13 साल का एक्सपीरियंस है। ये जाहि तौर पर कुछ ऐसा है, जो काबिलेतारीफ है। उन्होंने आगे बताया कि घर संभालने का काम कई अन्य काम की तुलना में कहीं ज्यादा मेहनत भरा है। लेकिन अकसर इसकी वेल्यू नहीं की जाती।
उन्होंने लिखा कि 20 प्रतिशत महिलाएं भारत में प्रोफेशनल हैं। लेकिन मुझे लगता है कि घर का काम बहुत बड़ा काम है। परिवार को संभालने का काम बेहद मेहनत भरा होता है। पोस्ट शेयर करने के बाद शख्स ने लोगों को इसपर प्रतिक्रिया देने को कहा। सीवी के मुताबिक, महिला ने लास्ट कंपनी में 2009 में काम किया था। एक यूजर ने कहा कि घर संभालना वाकई काफी मुश्किलभरा है।
कई लोगों ने महिला की ईमानदार की जमकर तारीफ की। एक और ने कहा कि वॉव। वो अपने आप को कितनी ईमानदारी से रख रही है। घर संभालने वाली महिला को भी कई सारे काम करने होते हैं। ये पूरे दिन की जॉब होती है।












Click it and Unblock the Notifications