जब खेल के मैदान में अजगर ने कंगारू के बच्चे को निगल लिया

गोल्फ के मैदान पर 13 फीट के अजगर ने कंगारू के बच्चे को निगल लिया, वहा मौजूद गोल्फ के खिलाड़ी ने कैमरे में कैद की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

सिडनी। आपने अजगर अक्सर टीवी पर देखा होगा कि अजगर अपने शिकार को निगल जाता है, लेकिन शायद ही आपने कभी अजगर को कंगारू के बच्चे को खेल के मैदान में निगलते हुए देखा होगा।

OMG! बेटे के हेयर स्टाइल की वजह से चली गई पिता की नौकरी

30 मिनट लगे निगलने में
ऑस्ट्रेलिया के पैराडाइज पाम स्थित फार नॉर्थ गोल्फ कोर्स के मैदान में 13 फीट का एक अजगर कंगारू के बच्चे को 30 मिनट के भीतर पूरा निगल जाता है। कंगारू को निगलने से पहले अजगर का उससे मुकाबला भी होता है लेकिन आखिरकार अजगर उसे निगलने में सफल होता है।

गोल्फर ने कैद की तस्वीरें

जिस वक्त गोल्फ के मैदान पर यह घटना हो रही थी तो वहां मौजूद गोल्फर रॉबर्ट विलेम्ज ने इस पूरे दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया। उन्होंने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो अजगर ने कंगारू को अपनी गिरफ्त में कर रखा था और उसे निगल रहा था।

रॉबर्ट ने बताया कि मुमकिन है कि अजगर कंगारू के बच्चे को पचा नहीं पाया हो और उसने उसे उगल दिया हो। उन्होंने कहा कि कंगारू के बच्चे को पकड़ पाना अजगर के लिए मुश्किल का काम है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह पेड़ से नीचे गिरा हो और अजगर ने उसे पकड़ लिया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+