12 साल का लड़का क्रिप्टो कोडिंग से कमा रहा करोड़ों, NFT से किया 38 करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली, 7 अप्रैल। पिछले साल एक 12 साल के लड़का तब सुर्खियों में आ गया था जब उसने एनएफटी के कलेक्शन बेचकर 29.33 लाख रुपये (2.9 लाख पाउंड) कमा लिए थे। लंदन में रहने वाले बेन्यामिन अहमद नाम के इस लड़के ने 5 साल की उम्र से ही कोडिंग शुरू कर दी थी। बेन्यामिन ने वीयर्ड व्हेल नाम के आर्टवर्क की सीरीज तैयार की थी। इस डिजिटल आर्ट कलेक्शन में 40 पिक्सलयुक्त अवतार शामिल थे जिसे 'माइनक्राफ्ट यी हा' नाम दिया गया था।

कुछ ही महीने में 38 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

कुछ ही महीने में 38 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

उसके बाद से कुछ ही महीनों में बेन्यामिन का नाम दुनिया के नामी क्रिप्टो एक्सपर्ट में शामिल हो गया है जिसकी एनएफटी ने 38 करोड़ रुपये (50 लाख डॉलर) से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। कलरफुल व्हेल पिछले साल कुछ ही घंटों में बिक गई थी। तब से अन्य निवेशों की मदद से 12 वर्षीय की संपत्ति बढ़कर 7.50 लाख पाउंड हो गई है।

अभी तक नहीं है कोई बैंक अकाउंट

अभी तक नहीं है कोई बैंक अकाउंट

2021 में रिपोर्ट में कहा गया था कि अहमद के पास सिवाय एक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के दूसरा कोई बैंक अकाउंट नहीं है। मेट्रो यूके रिपोर्ट के मुताबिक मोटी कमाई करने के बावजूद अभी तक बेन्यामिन ने एक भी पैसा निकाला नहीं है।

अहमद की सारी संपत्ति एथेरियम ब्लॉकचेन के साथ बंधी हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि अगर निवेशक इसे जल्द वापस नहीं लेते हैं तो पैसा बेकार हो सकता है। बेन्यामिन को विश्वास है कि क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य उज्ज्वल है और इसकी कीमतें भविष्य में भाग्य बदलेगी।

अपना बिजनेस शुरू करने की योजना

अपना बिजनेस शुरू करने की योजना

रिपोर्ट के मुताबिक बेन्यामिन अपनी क्रिप्टोकरेंसी को पाउंड में बदलकर इसके जरिए अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

12 वर्षीय बेन्यामिन ने कहा है "स्कूल में मेरे दोस्त जानते हैं कि मैं क्या करता हूं और उन्होंने मुझे बधाई दी है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि हर कोई इसके बारे में समझता है। लेकिन अब बहुत से लोग मेरी कहानी जानते हैं और मुझे यह देखकर खुशी होती है कि मेरी वजह से बहुत से लोग एनएफटी के बारे में सीख रहे हैं।"

एनएफटी के बारे में देना चाहते हैं ट्रेनिंग

एनएफटी के बारे में देना चाहते हैं ट्रेनिंग

बेन्यामिन की इच्छा है कि वह एनएफटी के बारे में लोगों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा "मैं एनएफटी स्पेस में बहुत से लोगों को शिक्षित करना चाहता हूं।" 12 वर्षीय बेन्यामिन ने अपने पिता से कोडिंग सीखी है। उनके पिता एक सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+