OMG! 11वीं के छात्र ने पापा के दम पर किया लड़की को प्रपोज, गर्लफ्रेंड बनने के लिए दिया ये लालच
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, कभी कुछ चीजें हंसाने वाली होती हैं तो कभी हैरान करने वाली। ऐसा ही एक मामला इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसको शेयर कर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं। दरअसल, इंटरनेट पर इन दिनों 11वीं के छात्र का एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एक लड़की को प्रपोज किया है। इसके रिप्लाई में लड़की का जो जवाब आया, उसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है।

छात्र का कॉन्फिडेंस देख लोग हैरान
वायरल हो रहे मैसेज में छात्र के कॉन्फिडेंस को देखकर हर कोई हैरान है। 'एंटी पिजन' नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में लिखा है, मैं दिल्ली से हूं...और अभी मैं 11वीं क्लास का छात्र हूं...आप बहुत सुंदर हैं...क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड बनेंगी?' लड़के ने एक और मैसेज में लिखा, 'मेरे पिता का यहां काफी बड़ा शिपिंग बिजनेस है। मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं. लेकिन प्लीज आप मेरी गर्लफ्रेंड बन जाओ।'

ट्विटर पर शेयर किया मैसेज का स्क्रीनशॉट
ट्विटर पर इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए यूजर एंटी पिजन ने लिखा, 'प्लीज स्कूल खोल दें।' सोशल मीडिया पर अब यह स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसे बोलो, बेटा पढ़ाई पर ध्यान दो।' आपको बता दें कि ट्विटर यूजर एंटी पिजन नाम की लड़की को ही 11वीं के छात्र ने प्रपोज किया था, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा कर दिया।

लड़की ने दिया मजेदार जवाब
एंटी पिजन ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'मुझे यह बुरा नहीं बस मजाकिया लगा। क्योंकि यह बच्चा मुझे अपने पिता के पैसों के दम पर यह मैसेज भेज रहा है।' ट्विटर पर इस स्क्रीनशॉट को 3 मार्च, 2021 को पोस्ट किया गया था, हालांकि अब पोस्ट को हटा दिया गया है। लेकिन ट्वीट डिलीट होने से पहले कई यूजर्स ने उसका स्क्रीनशॉट ले लिया और वायरल कर दिया। कई ट्विटर यूजर्स अब सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में स्कूल खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: आसमान में 'उड़' रहे पानी के जहाज की फोटो वायरल, पास से देखने पर लोगों को पता चली सच्चाई
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications