114 साल पुराना मेडिकल स्टोर खोला गया, जानिये अंदर क्या-क्या मिला
114 old medical store: इतिहास से जुड़ी ऐसी चीजें बहुत होती हैं जो बेहद दिलचस्प होती हैं। कई बार इतिहास से जुड़ी ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। ऐसा ही कुछ हाल ही में हुआ, जब 114 साल पुराना मेडिकल स्टोर मिला। ये स्टोर 1880 में खोला गया और साल 1909 तक चला।
114 साल बाद खुला मेडिकल स्टोर
जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन में विलियम व्हाइट नाम का शख्स इस मेडिकल स्टोर को चलाता था। इसके बाद उनकी मौत हो गई और ये स्टोर बंद हो गया। अब जब 114 साल बाद ये मेडिकल स्टोर खुला है तो लोग हैरत में पड़ गए।

80 साल पहले हुई थी खोज
मेट्रो यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मेडिकल स्टोर की खोज 80 साल पहले हुई थी लेकिन विलियम व्हाइट की पोती ने 1987 में इसके बारे में लोगों को बताया था। अब इसे सिर्फ लोगों को दिखाने के उद्देश्य से खोला गया है।
मेडिकल स्टोर में क्या-क्या?
अब आप सोच रहे होंगे कि इतने पुराने मेडिकल स्टोर में क्या मिल सकता है? दरअसल, यहां लिक्लिड मेडिसिन से भरे जार, नापतोल करने वाला स्केल, धूल से भरा पुराना पाइप राइटर और काफी सारा दूसरा सामान भी मिला है।
बेटे ने बंद कर दिया स्टोर
जब विलियम व्हाइट की मौत के बाद उनका घर बिक रहा था तो इसके एक ऐसे कमरे के बारे में पता चला, जिसका अभी तक किसी को पता नहीं था। इससे पहले लोगों की नजर में भी ये नहीं आया था। व्हाइट की मौत के बाद उनके बेटे ने इस स्टोर को बंद कर दिया था।
कैमस्ट थे विलियम व्हाइट
काफी लंबे समय तक ये स्टोर बंद ही रहा था। अब इसे इतने सालों बाद खोला गया है। जानकारी मिली कि स्टोर में मिले सामान की जब जांच हुई तो पता चला कि विलियम व्हाइट एक कैमिस्ट थे। वो ग्रोसरी का सामान जैसे चाय, तंबाकू और वाइन जैसी चीजें रखते थे। इसके अलावा जड़ीबूटियां भी उनके स्टोर में मिलीं। दूर दूर से लोग इस दुकान को देखने के लिए आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications