Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: मलबे में दब गया घर, फ्रिज में छिपकर 20 घंटे तक जिंदा रहा 11 साल का लड़का

मनीला, 21 अप्रैल। जाको राखे साइयां मार सके न कोय। फिलीपींस के एक 11 साल के लड़के के ऊपर ये कहावत कितनी सटीक बैठती है ये आप तब मानेंगे जब इस लड़के के मौत के मुंह से निकल आने की कहानी आप पढ़ेंगे। यह लड़का एक भारी भूस्खलन के मलबे में 20 घंटे तक जिंदा बचा रहा और इसमें इसकी मदद की एक रेफ्रिजरेटर ने।

जान बचाने के लिए फ्रिज में छिप गया

जान बचाने के लिए फ्रिज में छिप गया

फिलीपींस के बेबे सिटी में शुक्रवार को भयंकर भूस्खलन हुआ था जिसमें कई घर मलबे की चपेट में आ गए। इनमें ही एक घर सीजे जैस्मे का भी था। हादसे के वक्त वह अपने घर में परिवार के साथ था इसी वक्त भूस्खलन के बाद उसका पूरा घर मलबे की चपेट में आ गया।

लेकिन जब भूस्खलन हो रहा था उस समय सीजे को लगा कि अब भागकर बचना मुश्किल है तो उसने आस-पास बचने के लिए नजर दौड़ाई तो उसे एक फ्रिज दिखा। बस क्या था उसने फ्रिज को कवच बनाकर खुद को उसमें छिपा लिया।

20 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

20 घंटे बाद पहुंची रेस्क्यू टीम

अगले दिन जब रेस्क्यू टीम वहां पहुंची तो उसने जो देखा वह उनके लिए अचंभित करने वाला था।

बेबे सिटी फायर स्टेशन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर रेस्क्यू करने वाली टीम ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें एक टूटा फ्रिज दिख रहा है। इसी फ्रिज में लड़के ने खुद को छिपाया था जिसे 20 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला।

होश में था 11 साल का सीजे

होश में था 11 साल का सीजे

रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे पहले एक पुलिस ऑफिसर ने रेफ्रिजरेटर को देखा जो नदी के किनारे पड़ा था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचावकर्मी फ्रिज तक पहुंचे और सीजे को उससे बाहर निकाला। फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने एक वीडियो भी अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है जिसमें रेस्क्यू करने वाली टीम मिट्टी में दबे फ्रिज से बच्चे को बाहर निकालते और उसे एक स्ट्रेचर में लेकर जाते दिख रही है।


बचाव दल ने जब फ्रिज खोला तो 11 साल का सीजे होश में था। रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन से उनका केवल एक पैर टूट गया था। बचाव दल ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया गया।

पिता की मौत, परिवार का पता नहीं

पिता की मौत, परिवार का पता नहीं

सीजे तो भाग्यशाली था लेकिन उसके परिवार के दूसरे लोग शायद नहीं थे। हादसे में उसके पिता की मौत हो गई है जबकि उसकी मां और छोटे भाई-बहन का पता नहीं चला है। मीडिया रिपोर्ट में सीजे के 13 वर्षीय भाई के हादसे में बच निकलने की बात कही गई है।

अधिकारियो के मुताबिक तूफान मेगी ने 20 लाख लोगों को प्रभावित किया है। जबकि भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 167 लोग मारे गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+