मियामी की सड़कों पर दिखा 10 फुट का एलियन? खबर मिलते ही मॉल के बाहर लोगों में मच गई भगदड़
10 feet Alien video: एलियन... अपने आप में एक ऐसा शब्द, जो जहन में आते ही कई तरह के सवाल उठ खड़े होते हैं। एलियन दिखने के कई दावे किए जाते रहे हैं और आज भी ये दावे होते ही रहते हैं। ऐसा ही एक दावा हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप के साथ किया गया। इस क्लिप में लोग सड़कों पर इधर उधर दौड़ते दिख रहे हैं।
वीडियो है मियामी का, जहां मॉल के बाहर काफी बड़ी संख्या में पुलिस की गाड़ियां मौजूद हैं। सामने से लोग भी आते जाते दिख रहे हैं। माहौल भगदड़ जैसा मालूम पड़ता है। दावा किया जा रहा है कि मियामी में मॉल के बाहर 10 फुट का एक एलियन नजर आया, जिसके बाद वहां लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।

लोगों को जब पता चला कि एलियन गुजर रहा है तो वो डर के मारे इधर उधर दौड़ने लगे। इसके बाद भगदड़ मच गई। क्लिप में भी आप देख सकते हैं कि काफी बड़ी संख्या में सामने पुलिस की गाड़ियां मौजूद हैं। इसके साथ ही लोग भी इधर उधर जाते दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। एलियन दिखने के तमाम दावे तो किए जाते हैं मगर आज तक एलियन दिखने का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। तो आपको बता दें कि ये वीडियो भी एलियन दिखने का कोई सबूत नहीं है। बल्कि यहां मामला कुछ और ही है।
दरअसल, बताया जा रहा है कि शॉपिंग मॉल के बाहर ये भीड़ तब जमा हुई, जब दो गुटों के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई। इसके बाद ही यहां बड़ी संख्या में पुलिस भी आई। ये घटना नए साल के दिन की है, जब दो टीनेजर्स के ग्रुप के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया। पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे।
इसके बाद पुलिस को भारी बल की तैनाती करनी पड़ी। इलाके में बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में दावा किया जाने लगा कि एलियन के दिखने से ही यहां इतना अफरातफरी का माहौल है। जबकि सच्चाई कुछ और ही थी।
सोशल मीडिया पर कब क्या और कैसे वायरल हो जाता है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार लोग बिना पूरा सच जाने ऐसी घटनाओं पर आंख मूंद कर भरोसा कर लेते हैं। इतना ही नहीं लोग इन घटनाओं के बारे में पूरे विश्वास के साथ औरों को भी बताते हैं, जिससे अफवाहें और फैलने लगती हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications