बिलासपुर में मनाली से चंडीगढ़ जा रही टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 26 लोग घायल
Bilaspur news, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार की सुबह हादसा हुआ है। यहां मनाली से चंडीगढ़ जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 यात्री घायल हो गए। बता दें कि सुबह से तेज बरसात होने के कारण रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के अंतर्गत नेशनल हाईवे-205 में गड़ा मोड़ा के पास हादसा हुआ है। यहां एक निजी वॉल्वो बस मनाली से वापिस जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर लगभग 50 फीट खाई में जा गिरी। बस में 42 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 26 लोग घायल हो गए।
वहीं, 18 घायलों को सोलन जिले के नलघर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 8 गंभीर रूप से घायल लोगों को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। बता दें कि सुबह से तेज बरसात होने के कारण रेस्क्यू करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications