बिलासपुरः दामाद के साथ मिलकर बीच सड़क पर महिला ने बुजुर्ग पति को पटक-पटक कर पीटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुराने विवाद के चलते बीच सड़क पर पत्नी ने पति को पीट दिया। इस दौरान महिला ने अपने दामाद के साथ मिलकर पति को पटक-पटक कर मारा फिर ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। हालांकि लोगों के बीच-बचाव करने से बुजुर्ग पति की जान बच गई। मंगलवार की शाम को पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जगमल चौक मांडवा बस्ती निवासी 50 वर्षीय राजू मजदूर के तौर पर काम करता है।

Wife beaten husband with help of son in law

उसकी पत्नी अंजू करीब 8 साल पहले उसे छोड़ कर अशोक नगर अटल आवास में बेटी और दामाद के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर की शाम को चार बजे अंजू अपने दामाद राज विश्वास के साथ राजू के घर आ रही थी। इसी दौरान घर के पास ही रास्ते में पति राजू से उसकी मुलाकात हो गई। वहीं सड़क पर पुराने विवाद को लेकर झगड़ा शुरू हो गया।

आरोप है कि पत्नी अंजू पति राजू को गाली देने लगी। राजू ने जब पत्नी को मना किया तो दामाद भी उससे भिड़ गया। सास के साथ राजू को जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर ईंट उठाकर ससुर के सिर पर पटक दिया। वहीं पत्नी अंजू ने भी लात-घूंसों से पति की पिटाई कर दी और सड़क पर बुजुर्ग शख्स को घसीट दिया।

राजू की पिटाई होता देख आसपास मोहल्ले में रहने वाले राकेश सोनकर, नूतन सोनकर, रामचरण केंवट सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हीच-बचाव कर राजू को छुड़ाया। इसके बाद अंजू अपने दामाद के साथ वहां से चली गई। पिटाई के बाद राजू की तबीयत खराब सी हो गई थी। इसके चलते उसने 22 दिसबंर को पुलिस से पत्नी और दामाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+