बिलासपुरः मां के साथ मारपीट करने पर बेटे ने शराबी पिता को पीटकर मार डाला, आरोपित गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मोहदा गांव में 16 साल के बेटे ने अपने शराबी पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता आए दिन शराब के नशे में उसकी मां के साथ मारपीट करता था। बेटे ने इस बात को लेकर पिता को कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माना। इसी बीच सोमवार को भी वह अपनी पत्नी को मारने दौड़ा, इस पर बेटे ने फिर समझाने की कोशिश की पर नहीं माना तो बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

son did murder of his father police arrested him

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय शिवकुमार निषाद रविवार की रात शराब के नशे में अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ गाली-गलौच कर रहा था। साथ ही उसके साथ मारपीट की कोशिश भी की। इसके बाद सोमवार को रामप्यारी करीब दोपहर 12 बजे के आसपास नदी जा रही थी। इस दौरान भी शिवकुमार रामप्यारी से विवाद करने लगा और उसे मारने के लिए दौड़ गया। आरोपी बेटे ने बीच-बचाव कर पिता को समझाया। बेटे की बात मानकर कुछ देर तक शिवकुमार शांत रहा। लेकिन बाद में शिवकुमार नदी के पास पहुंचकर अपनी पत्नी से फिर मारपीट करने लगा।

लोगों ने इस बात की जानकारी शिुवकुमार के बेटे को दी तो वह भी मौके पर पहुंच गया। बेटे ने यहां भी शिवकुमार को काफी समझाने का प्रयास किया। इसी बहस-विवाद में गु्स्से में आकर नाबालिग बेटे ने अपने पिता को लाठी से पीट दिया, जिससे शिव कुमार वहीं अधमरा हो गया। इसके बाद पत्नी रामप्यारी ने लोगों की मदद से अपने पति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। इधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी बेटा भाग निकला। पत्नी रामप्यारी ने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। इसके बाद रात को ही आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतक शिवकुमार की पत्नी रामप्यारी ने बताया है कि उसका पति आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। इसे लेकर गांव में लोग उनके परिवार की हंसी उड़ाने लगे थे। इसी बात से आहत होकर उसके बेटे ने सोमवार को भी अपने पिता को समझाया था। इसके बाद भी शिवकुमार मारपीट कर रहा था। इसी बात को लेकर उसने अपने पिता की पिटाई कर दी और उसकी मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+