पति ने पत्नी के WhatsApp पर भेजा अश्लील वीडियो, फिर पति 2 साल तक रहा अंडरग्राउंड

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी को अश्लील वीडियो भेजने का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है। अब 2 साल से अंडरग्राउंड चल रहा आरोपी पति पुलिस गिरफ्त में है।

husband arrested for send dirty video to Wife on whatsapp

मीडिया रिपोर्टर्स के अनुसार जरहाभाठा निवासी महिला की 10 साल पहले दुर्ग जिले के ग्राम बोरसीभाठा निवासी अमन बंजारे के साथ शादी हुई थी। अमन एमबीबीएस का छात्र है। शादी के बाद दोनों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया। लंबे समय तक झगड़ा चलता रहा तो महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज करा दी। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा था।

इधर, पति ने भी तलाक के लिए आवेदन लगा दिया। इसके बाद एक बार फिर से दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। इस बीच आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी को व्हॉट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर सिविल लाइन थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज करा दी। 28 फरवरी 2016 को पुलिस ने इस मामले में आईटीएक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर लिया। तब से आरोपी छात्र फरार चल रहा था। इस बीच उसके रायपुर में होने की सूचना मिली। टीआई कलीम खान व उनकी टीम वहां गई और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+