बिलासपुरः CMO ने कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पर लगाया पिटाई करने व बंधक बनाने का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार में कांग्रेस से नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक सीमीओ ने कांग्रेस नेताओं पर उन्हें बधक बनाने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीएमओ ने यह भी आरोप लगाया है कि इन सब के बाद जब वो पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने भी पहले तीन घंटे इंतजार करवाया। इसके बाद आखिर में पुलिस ने दोनों पक्षों केखिलाप केस दर्ज किया है।

cmo alleged that congress leaders beaten him in office

शुक्रवार को मल्हार नगर पंचायत में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश कुमार चंद्रा ऑफिस में बैठकर काम निपटा रहे थे। तभी शुक्रवार की दोपहर को तीन बजे कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त्य ने उन्हें दो बार अपने कक्ष में बुलाया। इस दौरान अध्यक्ष के चैंबर में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, एल्डरमैन अमित पांडेय, नवीन अग्रवाल, पार्षद रामफल भारद्वाज, मनमोहन कैवर्त्य, दुर्गेश कैवर्त्य और विष्णु कैवर्त्य मौजूद थे। नगर पंचायत अध्यक्ष के बुलाने पर गिरीश कुमार चंद्रा उनके चैंबर में चले गए थे।

इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने CMO से कहा कि हमसे पूछा बिना आपने टेंडर कैसे निकाल दिया। मामला वार्षिक साफ-सफाई के टेंडर से जुड़ा हुआ था। इस पर जवाब देते हुए सीएमओ चंद्रा ने कहा कि PIC में टेंडर प्रस्ताव पास है और इसकी सूचना दे दी जाएगी। उनके जवाब को सुनकर अध्यक्ष भड़क गए और टेंडर निरस्त करने को कहने लगे।

CMO इससे पहले कुछ कह पाते कि अध्यक्ष अपनी कुर्सी से उठ गए और धक्का-मुक्की करते हुए CMO चंद्रा के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने पार्षद मनमोहन कैवर्त्य को दरवाजा बंद करने के लिए कहा। इस बीच दरवाजा बंद कर उन्हें बंधक बना लिया गया और उनकी पिटाई की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+