CG News: भाजपा पर भड़के CM भूपेश बघेल, कहा- इनकी बेटी करे तो LOVE, दूसरे की करे तो जिहाद
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि बीजेपी ने बिरनपुर घटना की जांच की आवश्यकता समझी, न रिपोर्ट का इंतजार किया, सीधे दूसरे दिन बंद का आह्वान किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 'लव जिहाद' को लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर कड़ा हमला बोला है। बुधवार को बिलासपुर में सीएम बघेल ने कहा कि कहा कि इनकी बेटियां करें तब लव और दूसरों की करें तब जिहाद? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के अकलतरी गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई हिंसा की घटना को लेकर राजनीतिक रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि भाजपा ने न घटना की जांच की आवश्यकता समझी, न रिपोर्ट का इंतजार किया, सीधे दूसरे दिन बंद का आह्वान किया। ऐसी स्थिति पैदा की गई, जैसे छत्तीसगढ़ में पता नहीं क्या हो गया है। 2 बच्चों के बीच झगड़े में मौत हुई। किसी की मृत्यु दुखद है। इसे उचित नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन इसकी आड़ में सियासी रोटी सेंकने की कोशिश हो रही है।
बघेल ने कथित 'लव जिहाद' को लेकर विपक्षी दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, वह लव जिहाद की बात करते हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं की बात करें तब सबकी बेटियों ने किसके साथ विवाह की है, मुसलमानों से, वह लव जिहाद नहीं है? छत्तीसगढ़ में पार्टी के सबसे बड़े नेता की बेटी पता नहीं कहां है, वह लव जिहाद नहीं है। इनकी बेटियां करें तब लव, दूसरे की बेटी करें तब जिहाद।
यह भी पढ़ें CG News: संत कंवर राम की जयंती पर उत्सव, सीएम भूपेश ने किया नमन












Click it and Unblock the Notifications