सीने में लगी थी गोली फिर भी बाइक चलाकर ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को बदमाशों से बचाया
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकाबपोश गुंडों ने एक प्रेमी युगल पर हमला कर दिया। इस दौरान प्रेमी के सीने में गोली लग गई। लेकिन उसने जद्दोजहद करके अपनी प्रेमिका को सुरक्षित बचा लिया। घायल अवस्था में ही प्रेमी ने बाइक चलाई और गर्लफ्रेंड के साथ अस्पताल पहुंचा। हालांकि युवक की हालत गंभीर है। फिलहाल उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। यह घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।

गर्लफ्रेंड के साथ निकला था युवक
आरोपियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घायल छात्र की पहचान सरकंडा निवासी विश्वजीत परीदा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंजीनियरिंग छात्र विश्वजीत गुरुवार की रात को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से घूमने निकला था। गीतांजलि सिटी की रहने वाली बीए की छात्रा के साथ युवक उसलापुर की ओर घूमने निकला।

अचानक से आ गए नकाबपोश बदमाश
बताया जा रहा है कि रास्ते में उन्होंने बीयर खरीदी और पीने के लिए उसलापुर रेलवे स्टेशन और अल्का एवेन्यू के पास किसी सुनसान जगह पर चले गए। बीयर पीकर दोनों लौट रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार दो युवक वहां पहुंच गए। नकाबपोश बदमाश युवक-युवती को धमकाने लगे और युवती को अपने साथ चलने के लिए कहने लगे। किसी बड़ी घटना की आशंका को समझते हुए विश्वजीत अपनी महिला मित्र के साथ भागने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली सीधा विश्वजीत के सीने में जा लगी। गोली लगने के बाद युवक खुद बाइक चलाकर अस्पताल पहुंचा। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications