छत्तीसगढ़ः रात के दो बजे बुआ को युवक ने फोन कर कहा कि तुम्हारी भतीजी..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के लेमर गांव की लड़की की हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने मृतका के बुआ को फोन कर कहा कि उसकी भतीजी की हत्या कर दी है। उसका शव शिव मंदिर चौक पर पड़ा हुआ है। दरअसल, हत्यारोपित युवक लड़की को लंब समय से छेड़ रहा था। युवक ने लड़की और उसके परिजनों में डर पैदा कर दिया था।

लंबे समय से पीड़िता को छेड़ रहा था

लंबे समय से पीड़िता को छेड़ रहा था

आरोपित लगातार लड़की का पीछा करता रहता था और अब उसने लड़की की हत्या कर दी। आरोपित के खिलाफ लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। जमानत पर छूटने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इस समस्या को देखते हुए लड़की के पिता ने उसे बुआ के पास भेज दिया। लड़की की बुआ लमेर गांव में रहती थी।

डर के कारण पिता ने बेटी को बुआ के पास भेज दिया

डर के कारण पिता ने बेटी को बुआ के पास भेज दिया

आरोपित ने 20 दिन पहले लड़की के पिता को फोन कर केस वापस लेने के लिए धमकाया। इस दौरान उसने कहा कि अगर वो केस वापस नहीं लिया तो उसकी बेटी की हत्या कर देगा। लड़की को मौत के घाट उतार कर हत्यारोपित युवक फरार है। पुलिस के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र के कछार गांव की रहने वाली वंशिका उर्फ मुस्कान 11वीं की छात्रा थी। पिता मनहरण मानिकपुरी ने आरोपी के डर से बेटी को बुआ प्रिया मानिकपुरी के घर कोटा क्षेत्र के ग्राम लमेर में भेज दिया था।

बुआ को फोन कर दी हत्या की जानकारी

बुआ को फोन कर दी हत्या की जानकारी

गुरुवार रात करीब 3.05 बजे आरोपी ने बुआ को फोन करके बताया कि उसकी भतीजी की हत्या कर दी है। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो मुस्कान जिंदा थी। उसे फौरन 108 से कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पिता ने बताया कि उसकी बेटी सरकंडा के एक स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी दीपक श्रीवास्तव उसे आते-जाते परेशान करता था। इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लड़की के सिर के पीछे और माथे पर चोट के निशान थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+