96 साल के संघ कार्यकर्ता, 4 महीने से नही मिला राशन, थंब इम्प्रेशन बना टेंशन !

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बुजुर्ग को 96 वर्ष की उम्र में राशन नहीं मिल सका। बुजुर्ग पुराने आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं,इसलिए वह राशन नहीं मिलने से नाराज होकर अपने हक के लिए धरने पर बैठ गए।

बिलासपुर, 22 जून। उम्र से साथ ही हाथों की लकीरें और अंगुलियों की रेखायें धुंधली पड़ने लगती हैं। अमूमन देखा जाता है कि निशानों के कमजोर पड़ने से जिसकी वजह सरकारी योजनाओं में थंब इम्प्रेशन यानि अंगूठे के निशान को जांचने वाली मशीन भी व्यक्ति की पहचान करने में असमर्थ हो जाती है। इस तकनीकी समस्या के कारण छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक बुजुर्ग को 96 वर्ष की उम्र में राशन नहीं मिल सका। बुजुर्ग पुराने आरएसएस कार्यकर्ता रहे हैं,इसलिए वह राशन नहीं मिलने से नाराज होकर अपने हक के लिए धरने पर बैठ गए।

4 महीने से नहीं मिला राशन,देना पड़ा धरना

4 महीने से नहीं मिला राशन,देना पड़ा धरना

मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 96 वर्षीय नेत्रहीन बुजुर्ग को राशन नहीं मिलने के कारण खाद्य विभाग के सामने धरने पर बैठना पड़ा, बुजुर्ग साल 1935 से संघ के कार्यकर्ता रहें हैं। समस्या यह थी, कि उम्र के अंतिम पड़ाव के दौरान बुजुर्ग के अंगूठे के निशान को थंब इंप्रेशन मशीन स्वीकार नहीं कर पा रही है। मशीन के साथ दिक्क्त पेश आने के कारण पीडीएस दुकान के संचालक ने बेहद बुजुर्ग हो चुके दंपत्ति को बीते चार महीने से पीडीएस का चावल नहीं दिया है।

1935 से हैं आरएसएस के कार्यकर्ता,आंखों ने छोड़ा साथ

1935 से हैं आरएसएस के कार्यकर्ता,आंखों ने छोड़ा साथ

बताया जा रहा है कि बिलासपुर गोंडपाराके रहने वाले विजय बहादुर सोनी साल 1935 से आरएसएस कार्यकर्ता हैं। वह अपनी धर्मपत्नी के साथ अकेले ही रहते हैं। उम्र के इस पड़ाव में यह बुजुर्ग दंपत्ति सरकार से मिलने वाले चावल और निराश्रित पेंशन योजना के माध्यम से ही अपना गुजारा करते हैं। विजय बहादुर ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि बीते 4 महीने से उचित मूल्य दुकान के माध्यम से मिलने वाले राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है,क्योंकि दुकान संचालक थंब इम्प्रेशन नहीं मिलने के कारण उन्हें बिना राशन दिए वापस लौटा दे रहा है।

नहीं रोका जा सकता किसी सीनियर सिटीजन का राशन

नहीं रोका जा सकता किसी सीनियर सिटीजन का राशन

सोमवार के दिन बुजुर्ग परेशान होकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंच गए,जहां उन्होंने खाद्य विभाग के दफ्तर के सामने धरना दिया। बुजुर्ग ने बताया कि राशन दुकान संचालक के असहयोग की वजह से उनको 4 महीने से राशन नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं करेगा,वह अपना धरना जारी रखेंगे। इधर इस पूरे मामले पर बिलासपुर जिला खाद्य अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले किसी भी नागरिक का राशन नहीं रोका जाना चाहिए, बुजुर्ग के विरोध के बाद यह मामला उनके संज्ञान में आया है,लिहाजा अब उन्हें समस्या ना हो उसके लिए कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: बच्चों में मोबाइल की लत है खतरनाक, मां ने छीना मोबाइल तो दे दी जान !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+