छत्तीसगढ़ में टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत, सीएम बघेल ने जताया शोक

रायपुर ,05 फरवरी। बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिले में खरसिया के नजदीक एक राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे टावर गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है , जबकि घटना में 1 मजदूर घायल हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक टावर शिफ्टिंग के काम के दौरान अचानक टावर नीचे झुकने लगा, जिस वजह से टावर में चढ़कर काम कर रहे मजदूर ऊंचाई से नीचे गिर गए।

ACCIDENT

घटना में घायल हुए पांचों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही 4 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड टावर शिफ्टिंग का काम कर रही थी। दुर्घटना का शिकार हुए सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें राहुल गांधी के दो भारत वाले बयान पर सिंधिया की प्रतिक्रिया, ऐसा बयान कोई भारत का नागरिक नहीं दे सकता

इधर छत्तीसगढ़ के जनसम्पर्क विभाग की तरफ से जारी के बयान में बताया गया कि घटना रायगढ़ जिले में खरसिया के पास नेशनल हाइवे 49 में सेन्द्रिपाली में कोरबा-भुवनेश्वर पावर ग्रिड लाईन घटी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टावर शिफ्टिंग के दौरान हुए हादसे में चार श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। बघेल ने जिला प्रशासन रायगढ़ को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने और हादसे में घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सरकार की तरफ से जानकरी दी गई कि इस हादसे में घायल श्रमिकों को जिला अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+