बीकानेर-जैसलमेर हाईवे पर पलटा गैस से भरा टैंकर, लोगों में मची अफरा-तफरी

Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर के जैसलमेर राजमार्ग पर मंगलवार देर रात गैस से भरा टेंकर पलट गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

Turn on gas tanker on bikaner jaisalmer highway

घटना की सूचना मिलने पर नाल थाना व नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से टेंकर को सड़क से हटाने में जुट गई। वहीं हादसे से कोई जनहानी ना हो, इसके लिए मौके पर फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। हादसे के बाद सड़क पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा जैसलमेर हाईवे पर स्थित डूडी पेट्रोल पंप के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंकर के ड्राईवर को नींद आ जाने के कारण टेंकर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह टेंकर पलट गया।

गनीमत रही कि आस-पास क्षेत्र में लोगों के घर नहीं थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने चारों ने तरफ से नाकाबंदी कर रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+