खौफनाक : बेटे ने कुल्हाड़ी से वार करके काटी मां के पैरों की 3 अंगुलियां, तलवार से काटा सिर
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में एक कलयुगी बेटे ने मां पर कहर बरपाने की सारी हदें पार कर डाली। बेटे ने कुल्हाड़ी से वार करके मां के पैरों की अंगुलियां काट दी। जिसने भी यह मंजर देखा उसकी रुह कांप उठी।

पेंशन की राशि के लिए जुल्म
मां पर जुल्म ढहाने की वजह बनी वृद्धावस्था में मिलने वाली पेंशन की राशि। पेंशन के रुपए लेने के लिए बेटे ने मां के साथ कई बार मारपीट की। हद तो तब पार हो गई जब बेटे मां पर जानलेवा हमला कर दिया और तलवार से वार कर सिर फाड़ दिया। लहूलुहान हालत में इस मां को छोटा बेटा व पड़ोसी बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

छोटे बेटे के साथ रहती है मां
बीकानेर के सादुलगंज में रहने वाली कैलाश कंवर ने बताया कि उसको सरकार से पेंशन मिलती है। बड़ा बेटा भंवरसिंह चाहता है कि पेंशन की राशि उसे दी जाए, लेकिन कैलाश कंवर का कहना है कि वह भंवरसिंह के साथ नहीं रहती बल्कि छोटे बेटे के साथ रहती है।
शराब पीकर झगड़ा करता बेटा
ऐसे में पेंशन भी वह छोटे बेटे को ही देगी। बस इसी बात को लेकर भंवरसिंह आए दिन कैलाश कंवर के साथ मारपीट करता और छोटे बेटे को भी जान से मारने की धमकी देता है। कैलाश कंवर ने बताया कि भंवरसिंह ने उस पर तलवार से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। इससे पहले आरोपी ने उसके पैर की तीन अंगुलियां काट दी। भंवरसिंह रोज शराब पीकर आता है और लड़ाई-झगड़ा करता है।












Click it and Unblock the Notifications