RBSE 5th Result 2023: राजस्‍थान 5वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में बेटियों ने मारी बाजी, 97.30 फीसदी बच्चे पास

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया है।

RBSE 5th Result 2023 declared

राजस्‍थान में पांचवीं कक्षा के रिजल्‍ट में इस बार बेटियों ने बाजी मारी है। शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्‍ला ने भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र बीकानेर से पांचवीं का रिजल्‍ट जारी किया। इस बार पांचवीं कक्षा में कुल 97.30 प्रतिशत विद्यार्थी पास किए गए हैं। इनमें बेटियों का प्रतिशत 97.50 प्रतिशत है जबकि बेटे 97.13 फीसदी पास हुए हैं। विद्यार्थी रिजल्ट शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं।

बता दें कि पांचवीं बोर्ड की परीक्षाएं 13 अप्रैल 2023 से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। राजस्‍थान के सभी जिलों से कुल 1468130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पांचवीं कक्षा में किसी भी स्टूडेंट को फेल करने का प्रावधान नहीं है। 5वीं में 8वीं की तरह ग्रेडिंग का सिस्टम है।

उल्‍लेखनीय है कि पांचवीं कक्षा में 86 प्रतिशत से सौ प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को ए ग्रेड, 71 से 85 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 51 से 70 प्रतिशत वालों को सी ग्रेड, 33 से 50 प्रतिशत वालों को डी ग्रेड दिया गया है। इससे कम अंक वाले स्टूडेंट्स को ई ग्रेड दिया गया है। ई ग्रेड वाले स्टूडेंट्स को सप्लीमेंटरी एग्जाम देना होगा। सप्लीमेंट्री में फेल होने पर भी उन्हें छठी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+