Bikaner : शादी में ​​छिड़ी राजनीति की चर्चा, मोदी सरकार के मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पड़ गई भारी

Bikaner News, बीकानेर। मोदी सरकार के मंत्री अर्जुन मेघवाल को एक सार्वजनिक समारोह में उस वक्त अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा, जब राजनीति पर चल रही चर्चा विरोध में बदल गई। नतीजा यह रहा कि मंत्री मेघवाल को कार्यक्रम बीच में छोड़कर जाना पड़ा।

Protest Against Minister Arjun Meghwal in Bikaner

जानकारी के अनुसार बीकानेर (Bikaner) शहर में बुधवार रात को पुष्करणा समाज का सामूहिक विवाह का आयोजन था। उसमें शिरकत करने के लिए बीकानेर से भाजपा सांसद और केन्द्र सरकार के जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल परकोटे के बारहगुवाड़ चौक पहुंचे थे।

बताया जाता है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने विवाह कार्यक्रम में राजनीति की बात छेड़ दी और कहा कि अगर आप सहयोग करते तो विधानसभा चुनाव 2018 में भाजपा नहीं हारती। इस बात के चलते मौजूद लोगों ने कहा कि अपने तो एमएलए गोपाल जोशी को भी हरा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। राजनीति की चर्चा ने विवाद का रूप लेना शुरू कर दिया।

नाराज लोगों ने Minister Arjun Ram Meghwal को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिससे माहौल में गहमागहमी हो गई। मामला बढ़ता देख शहर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्य प्रकश आचार्य ने बीच-बचाव करके लोगों को शांत करवाया। वहीं विरोध बढ़ता देख मंत्री अर्जुनराम मेघवाल वहां से चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+