Amritsar-Jamnagar Expressway खोलेगा तरक्की के नए द्वार खोलेगा? राजस्थान में आज PM Modi करेंगे लोकार्पण
Amritsar Jamnagar Expressway: अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का 8 जुलाई 2023 की शाम को पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में लोकार्पण करेंगे।
Pm Narendra Modi In Bikaner Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 जुलाई 2023 को राजस्थान के बीकानेर में आ रहे हैं। वे बीकानेर में नौरंगदेसर टोल प्लाजा से अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समेत कई प्रोजेक्ट का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के 15 जिलों से होकर गुजरने वाले अमृतसर-जामनगर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को आर्थिक गलियारा कहा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह गेमचेंजर साबित होगा। इससे चार राज्यों में तरक्की के नए द्वार खुलेंगे।

कुल 1256 किलोमीटर लंबे अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का 500 किमी से ज्यादा हिस्सा राजस्थानल से होकर गुजरेगा, जो राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के जाखड़ावाली गांव से शुरू होकर जालोर जिले के गांव खेतलावास तक है।
इस पर करीब 11 हजार 125 करोड़ रुपए खर्च होंगे। एनएचएआई का लक्ष्य अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निर्माण साल 2025 तक पूरा करने का है। इसके 915.85 किलोमीटर हिस्से को ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट की तरह से विकसित किया जा रहा है। शेष भाग पहले की तरह राष्ट्रीय राजमार्ग है।

बता दें कि अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की वजह से गुजरात में कांडला पोर्ट से चार राज्यों का सीधा सम्पर्क हो जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पंजाब में कपूरथला जिले के टिब्बा गांव से शुरू होकर जामनगर में खत्म होता है। जामनगर में रिलालंस की रिफाइनरी है। उसे भी इससे काफी फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications