बीकानेर में 8 घंटे दहशत : दुकान खाली करवाने की बात लेकर दो पक्षों में पत्थरबाजी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बीकानेर, 5 जनवरी। राजस्थान के बीकानेर में अम्बेडकर सर्किल पर दुकान खाली करवाने को लेकर दिनदहाड़े हुई फ़ायरिंग और मारपीट हुई। घटना के बाद से यहां तनाव की स्थिति बनी। बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुस्साए लोगों जमकर बवाल मचाया।

जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया
बीकानेर के कोटगेट, केएम रोड पर जिला पुलिस और प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और धरना दिया। इस दौरान जबरन दुकानें बंद करवाने की कोशिश की गई, जिसका दुकानदारों ने विरोध जताया। इस पर पुलिस ने लोगों को लाठीचार्ज कर वहां से खदेड़ा और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया।

दुबई दरबार नामक दुकान
दरअसल, पूरा विवाद आंबेडकर सर्किल स्थित सोहन कोठी परिसर में बाहर बनी दुबई दरबार नामक दुकान को खाली कराने का है। राजेश तंवर ने यह दुकान मोहम्मद सद्दीक को किराए पर दे रखी है। आरोप है कि वह दुकान खाली नहीं कर रहा था और किराया भी नहीं दे रहा था। इसे लेकर पिछले एक महीने से दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

ताबड़तोड़ हमला कर उसे अधमरा कर दिया
शाम को राजेश का साला तेजू माली बाइक पर दुकान के आगे से निकल रहा था। इस दौरन कार में सवार होकर आए बदमाशों ने तेजू पर फायरिंग की, मगर वह बच गया। इसके बाद बदमाशों ने लाठी-सरियों व तलवार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे अधमरा कर दिया और मौके से भाग गए।

2 दिन पहले ही तेजकरण जेल से जमानत पर छूटा
बताया जा रहा है कि 12 दिसम्बर को इसी बात को लेकर तेजकरण ओर उसके साथियों ने इन लोगों के साथ मारपीट की थी। इस पर बीछवाल थाने में तेजकरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और उसे जेल हुई थी। अभी 2 दिन पहले ही तेजकरण जेल से जमानत पर छूटा था। अब दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
बीकानेर की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अम्बेडकर सर्किल के पास एक युवक पर आरोपी लाठी-डंडों से मारपीट कर रही है। सरेआम सड़क पर जानलेवा हमले का यह वीडियो किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे। लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया था। मौके पर एकत्रित होकर लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। अब खबर है कि दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications