कलयुगी बेटे ने मां के साथ पार कर दी हैवानियत की सारी हदें, पड़ोसियों का भी खौल उठा खून

Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान में एक कलयुगी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए मां की बेरहमी से हत्या कर डाली। आरोपी बेटा मां पर लाठियों से तब तक वार करता रहा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई।

Mothers Murder in saluriya village Bikaner Rajasthan


ये खौफनाक मंजर देख पड़ोसियों तक का खून खौल उठा, मगर आरोपी बेटे का दिल नहीं पसीजा। उसने तो मां को बचाने आए दूसरे बेटे व उसकी पत्नी तक की जान जोखिम में डाल दी। मामला राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र के सालुंडिया गांव का है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है।

Mothers Murder in saluriya village Bikaner Rajasthan


थानाधिकारी मनोज कुमार शर्मा के अनुसार सलुण्डिया गांव में सम्पत्ति विवाद के चलते हजारीराम के बड़े बेटे निहालचंद ने बुधवार रात को अपनी मां बाँधु देवी पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान निहालचंद की पत्नी पार्वती ने भी बीचबचाव किया, जिससे उसकी पत्नी भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। वारदात के दौरान बाधु देवी ने शोर मचाया तो उसका छोटा बेटा मांगीलाल व उसकी पत्नी शारदा के साथ बीचबचाव करने के लिए पहुंचे।

निहालचंद ने उन दोनों पर भी लाठी से वार किए, लेकिन वे बच गए। घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद निहालचन्द को पकड़ लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+