खेल-खेल में पानी में डूबे बेटे को बचाने में मां ने लगा दी जान की बाजी, फिर लोग चाहकर भी दोनों को नहीं बचा पाए
Bikaner News in Hindi, बीकानेर। खेल-खेल में बेटे की जान पर बन आई तो मां ने उसे बचाने के लिए खुद की जान की बाजी लगा दी, लेकिन दोनों ही बच नहीं पाए। हर किसी को झकझोर देने वाला यह मामला राजस्थान के बीकानेर जिले के खाजुवाला इलाके के 2 बीडब्ल्यूआरएम ढाणी का है।

हुआ यह कि 2 बीडब्ल्यूआरएम ढाणी में एक खेत में बनी डिग्गी के पास बुधवार को एक बच्चा मनोज खेल रहा था। खेल खेल में वह डिग्गी के पास चला गया और पानी में डूब गया। बेटे के पानी में गिरने की आवाज सुनकर तुरंत मां संतोष ने भी पानी में छलांग लगा दी। उसने बेटे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश की।
आवाज भी लगाई, जिसे सुनकर आस-पास के लोग आए और उन्हें बचाने में जुटे, मगर मनोज व संतोष को बचाया नहीं जा सका। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद खाजूवाला थानाधिकारी विक्रम चौहान जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और डिग्गी से दोनों मां-बेटे की शवों को बाहर निकलवाया और खाजूवाला सीएससी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया थानाधिकारी चौहान ने बताया कि गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications