बीकानेर-इंदौर के बीच दौड़ेगी महामना एक्सप्रेस, जानिए राजस्थान और एमपी के किन-किन जिलों से गुजरेगी ये नई ट्रेन

Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर से इंदौर के लिए नई ट्रेन महामना एक्सप्रेस शुरू की गई है। नई ट्रेन को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ओर DRM अनिल दुबे ने बीकानेर रेलवे स्टेशन से रविवार को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

mahamana express bikaner to indore Start

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि अजमेर के साथ साथ चित्तौडग़ढ़ और भीलवाड़ा से इंदौर जाने वाले लोगों को भी इस गाड़ी के चलने से मार्ग सुलभ हो सकेगा।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में लुधियाना और उदयपुर के लिए भी गाडिय़ों का संचालन किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं बता दें कि बीकानेर से सीधे अजमेर तक की ट्रेन की मांग भी लंबे समय से की जा रही है।

मंत्री मेघवाल ने इस ट्रेन के लिए प्रयास जारी होने की बात कही है। जानकारी के अनुसार यह साप्ताहिक गाड़ी संख्या हर शनिवार को इंदौर से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर रविवार की सुबह 9:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वहीं वापसी मे बीकानेर से रविवार को 1:30 बजे रवाना होगी, जो श्रीडूंगरगढ, रतनगढ, चूरू, फतेहपुर, शेखावाटी, सीकर, फुलेरा, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, रतलाम होती हुई अगले दिन सुबह 9:35 बजे इन्दौर पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+