Bikaner: महिला टीचर व छात्रा की लव स्टोरी में केरल कनेक्शन के बाद गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट
lesbian Love Story Bikaner rajasthan: राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ के निजी स्कूल की महिला और छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों घर से भाग गई। केरल होते हुए चेन्नई पहुंच गई।
Teacher Student Love Story Bikaner rajasthan: राजस्थान के बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से लापता हुई महिला टीचर व छात्रा की प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है।
दोनों से घर से भागकर जयपुर व केरल होते हुए चेन्नई पहुंच गई। खुद को लेस्बियन बताकर एक दूसरे से प्यार करने वाली टीचर-छात्रा के मामले को लव जिहाद से भी जोड़ा जा रहा है।

महिला टीचर मुस्लिम व नाबालिग छात्रा हिंदू है। दोनों केरल के कई महंगों में भी ठहरी। ट्रेन के एसी कोच में सफर किया। राजस्थान पुलिस ने तमिलनाडु और केरल पुलिस के सहयोग से दोनों को दस्तायाब किया है।
राजस्थान पत्रिका में सूत्रों के हवाले से खबर है कि बीकानेर जिले से लापता हुई 25 वर्षीय टीचर निदा वहलीम व छात्रा की लव स्टोरी में केरल कनेक्शन सामने आने के बाद गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस व गृह विभाग से रिपोर्ट मांगी है।
लोकेशन ट्रेस करते हुए चेन्नई में महिला टीचर व छात्रा के पास पहुंची बीकानेर पुलिस इन्हें लेकर श्रीडूंगरगढ़ लेकर आ गई है। बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने दोनों को दस्तयाब किए जाने की पुष्टि की है। फिलहाल छात्रा को उसके परिजनों के पास ले जाया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ से लापता होने के बाद महिला टीचर व छात्रा जयपुर चली गई थीं। फिर यहां से ट्रेन के जरिए मुंबई पहुंची। इसके बाद केरल के कोच्चि व तिरुअनंतपुरम होते हुए मंगलवार शाम को चेन्नई चली गई थी। लंबी दूरी की पूरी यात्रा ट्रेन से तय की।
महिला टीचर और छात्रा छह दिन लापता रहीं। इस दौरान ज्यादातर समय ट्रेन में सफर के दौरान गुजरा। मुम्बई व केरल की महंगी होटल में ठहरी और चेन्नई के एक सेंटर में रुकी। ऐसे में यह भी संभावना है कि इनकी कोई आर्थिक मदद कर रहा था। इस बात को खुलासा उनसे पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।
इधर, श्रीडूंगरगढ़ में घटना को लेकर छात्रा के परिजन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा भी पूरे मामले में राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना साध रही है। छात्रा के परिजनों व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शिक्षिका निदा वहलीम के खिलाफ पोक्सो एक्ट में काईवाई करने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications