बीकानेर में US-INDIA युद्धाभ्यास : राजस्थान के रेगिस्तान में दौड़ता दिखा अमेरिकी स्ट्राइकर टैंक
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत-अमेरिका सोमवार के बीच युद्धाभ्यास शुरू हुआ। 8 से 21 फरवरी तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में अमेरिकी सेना ने पहली बार अपना स्ट्राइकर टैंक उतारा है। पहले दिन राजस्थान के रेगिस्तान में भारतीय सेना के सारथी टैंक के साथ स्ट्राइकर टैंक दौड़ता नजर आया।
Recommended Video

अमरिकी स्ट्राइकर टैंक की खासियत
बता दें कि स्ट्राइक टैंक यूएस आर्मी का व्हील आर्म्ड फाइटिंग व्हीकल है। टायर और ट्यूब पर टिका स्ट्राइक टैंक अमेरिका की सड़कों पर 97 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ सकता है। इसके आठ पहिए हैं।

भारत का बीएमपी सारथी टैंक
इंडियन आर्मी का बीएमपी सारथी टैंक लोहे की चैन से चलता है। यह दूसरी जेनरेशन का टैंक है। बीएमपी सारथी का पहला मॉडल साल 1960 में आया था। अभी काम में लिया जा रहा बीएमपी-2 है, जो 1980 का मॉडल है।

अमेरिका के 240 जवान ले रहे हिस्सा
बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में US-INDIA युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी सेना की सबसे पुरानी इन्फेंट्री बटालियन के 240 फौजी भारत आए हैं। दल अपने साथ स्ट्राइकर टैंक भी साथ लेकर आया है। वहीं, भारतीय सेना की ओर से सप्तशक्ति कमान की 11वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर राइफल्स युद्धाभ्यास में हिस्सा ले रही है।

आखिरी दिनों में युद्ध जैसा माहौल
मीडिया से बातचीत में सैन्य प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने बताया कि भारत-अमेरिका युद्धाभ्यास के आखिरी दो दिन यानी 19 से 20 फरवरी को बिल्कुल युद्ध जैसा माहौल नजर आएगा। इस दौरान दोनों देशों की सेनाएं अपने-अपने हथियारों और उपकरणों का इस्तेमाल करेंगी। हेलीकाॅप्टर और टैंकों का को-ऑर्डिनेशन भी दिखेगा।












Click it and Unblock the Notifications