राजस्थान में भूकंप: बीकानेर के पास दूसरे दिन भी धरती हिली, जानिए कितनी थी रिक्टर स्केल पर तीव्रता
बीकानेर। राजस्थान के रेगिस्तानी जिले बीकानेर में आज फिर भूकंपन हुआ। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.8 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के सेंटर द्वारा बताया गया कि, भूकंप आज सुबह 7:42 बजे आया, जो हालांकि बीकानेर शहर से दूर था। इससे एक दिन पहले इससे भी ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया था।

बीकानेर के नजदीक लगातार दूसरे दिन भूकंप
भूकंप मापने वाले राष्ट्रीय केंद्र के अपडेट्स में बताया गया कि, बुधवार सुबह राजस्थान में बीकानेर के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र बीकानेर से 343 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम (WNW) में था। न्यूज एजेंसी मुताबिक , मानसूनी बारिश के दिनों राजस्थान में बीते रोज जो भूकंप आया, वह सतह से 110 किमी की गहराई से उत्पन्न हुआ था।
सुबह 5:24 बजे महसूस किए गए झटके
बीते रोज भूकंप के झटके सुबह 5:24 बजे महसूस किए गए थे। लोगों ने बताया कि, झटके काफी तेज थे। बीकानेर के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से 343 किलोमीटर दूर उसका केंद्र था। उसके बाद आज सुबह 7:42 बजे भूकंप आ गया।
मेघालय में भी भूकंप के झटके
बीते रोज मेघालय के पश्चिम गारो हिल्स में भी भूकंपन हुआ। स्थानीय लोगों ने रात तकरीबन 2:10 बजे झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर जिसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। वहीं, लद्दाख के लेह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 4:57 बजे लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी।












Click it and Unblock the Notifications