दबंगों ने दलित दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतारकर पीटा, बोले-'हमारे गांव में नहीं बैठ सकते घोड़ी पर'

Bikaner News in Hindi, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के बेलासर गांव में दलित दूल्हे को घोड़ी से उतार कर मारपीट करने, पुलिस जवानों और वाहनों पर पथराव करने का एक मामला सामने आया है। इसके बाद आक्रोशत लोगों ने पुलिस थाने का घेराव करके विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के गिरफ्तार करने की मांग की।

Dalit Groom Beaten in Napasar Village of Bikaner for Riding Horse

जानकारी के अनुसार नापासर थाना क्षेत्र के बेलासर गांव में गुरुवार रात को पूनमचंद मेघवाल की बेटी की बंटी मेघवाल की शादी थी। खारा गांव से बारात बेलासर पहुंची थी। शाम को जब बारात निकासी के समय जब दूल्हा घोड़ी पर बैठ गया तो कुछ लोग वहां पहुंचे और दूल्हे को घोड़ी से उतार कर उसे पीट दिया।

इस दौरान बाराती जब दूल्हे को छुड़वाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पथराव कर गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलने पर नापसर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मामला बढ़ता देख मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा जाब्ते को तैनात किया और पुलिस सुरक्षा में बारात की निकासी करवाई तथा सुबह पांच बजे बारात दुल्हन को लेकर विदा हुई।

वहीं, मामले को लेकर नापासर थानाधिकारी सुमन परिहार ने बताया कि कल देर रात मेघवाल समाज और राजपूत समाज के लोगों में दूल्हे को घोड़ी पर नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। राजपूत समाज के लोगों का कहना था कि बेलासर गांंव में घोड़ी पर बैठने का रिवाज नहीं है।

इसके चलते गांव के राजपूत समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और दूल्हे को घोड़ी पर बैठने नहीं दिया और उसके साथ मारपीट की। लोगों ने दूल्हे की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए। फिलहाल शान्ति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए मौके पर सुरक्षा जाब्ता तैनात किया हुआ है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+