फसल कटाई की मशीन बेकाबू होकर सब्जी की दुकान में घुसी, लोगों में मची अफरा-तफरी
Bikaner News, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास गेहूं फसल की कटाई करने वाली कंबाइन मशीन अनियंत्रित होकर सब्जी की दुकान में जा घुसी, जिससे लोगो मे भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से मशीन को सड़क से किनारे हटवाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार इन पूरे राजस्थान में रबी की फसलों की कटाई परवान पर है। कई जगहों पर गेहूं की फसल की कटाई से कंबाइन मशीन से की जा रही है। एक मशीन बीकानेर की ओर से आ रही थी। रास्ते में मशीन अचानक महाजन बस स्टैण्ड पर बेकाबू हो गई। एक बारगी तो लोगों के माजरा समझ ही नहीं आया। चालक की तमाम कोशिशों के बावजूद मशीन अनियंत्रित होकर सब्जी की एक दुकान में घुसकर पास ही स्थित पान के खोखे से जा टकराई।
अचानक हुए इस हादसे से लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे में सब्जी दुकान पर बैठा दुकानदार भी घायल हो गया। महाजन पुलिस थाने के ठीक सामने हुए हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मशीन को दूर हटवाया एवं दुकानदार की सुध ली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार में आ रही मशीन के अचानक दुकान में घुसने से लोग घबरा गए। बस स्टैण्ड पर भीड़ होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के तार टूटने की आशंका के चलते आनन-फानन में विद्युतापूर्ति भी बन्द करवाई गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल पुलिस कंबाइन मशीन को जब्त कर थाने ले गयी है, मगर अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नही हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications