बीकानेर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में गैस टेस्टिंग के दौरान ब्लास्ट, यूपी के दो युवकों की मौत

बीकानेर, 11 फरवरी। राजस्थान के बीकानेर जिले के सुजानदेसर स्थित एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में बॉयलर फटने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

bikaner

घटना की सूचना मिलने पर गंगाशहर पुलिस व प्लांट अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम असप्ताल के मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान उत्तरप्रदेश गोरखपुर के कुशीनगर के निवासी सोनू हाजरा व छठू हाजरा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। सुजानदेसर के काली माता मंदिर के पीछे एसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गैस होज में गैस टेस्टिंग का काम चल रहा था।

यहां पर बने डिजास्टर वन होद में बनी गैस रिलीज करते समय ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि हौद में गैस बनती है जिसे रिलीज करना होता है। इसके ऊपर आरसीसी की छत्त होती है। जब मजदूर प्रेशर रिलीज कर रहे थे तो गैस के प्रेशर की वजह से आरसीसी की छत्त नीचे गिर गई।

दोनों श्रमिक हादसे का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के शव पीबीएम की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा किन कारणों से हुआ इसका जवाब तलाश किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+