Covid-19 Rajasthan : बीकानेर में महिला मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में निकली कोरोना पॉजिटिव
बीकानेर में महिला मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में निकली कोरोना पॉजिटिव
बीकानेर। राजस्थान में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। भीलवाड़ा और अलवर के बाद अब बीकानेर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। खास बात यह है कि बीकानेर में कोरोना का शिकार हुई महिला अपनी मौत के बाद आई जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव निकली है।

शुक्रवार को 60 वर्षीय महिला की मौत के बाद बीकानेर के मेडिकल कॉलेज और पीबीएम अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। देर रात को ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महिला के मोहल्ले में पहुंचे और उसके परिवार तथा 25 रिश्तेदारों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया।
एक दिन में सामने आए 8 मामले
उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 अप्रैल 2020 को जारी रिपोर्ट के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूरे राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 191 तक पहुंच गया है। शनिवार सुबह पूरे राजस्थान में 12 नए पॉजिटिव केस आए हैं। दिल्ली निजामुद्दीन मरकज के तबलीगी जमात केस के बाद देशभर के साथ-साथ में भी पॉजिटिव केस तेजी से बढ़े हैं। राजस्थान के में अब तक 41 तबलीगी जमात के लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 8 मामले बीते चौबीस घंटे में सामने आए हैं।
झुंझुनूं में एक साथ 6 मामले
बीते कुछ दिन से शांत रहे झुंझुनूं जिले ने फिर सबको चौंका दिया है। झुंझुनूं में एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 6 मामले सामने आए हैं। इनमें मंडावा व झुंझुनूं के एक-एक और चार व्यक्ति खेतड़ी के रहने वाले हैं। सभी छहों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को झुंझुनूं के पचेरी में आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ ही इन क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
अब तब किस जिले में कितने पॉजिटिव
1 भीलवाड़ा 27
2 झुंझुनूं 15
3 जयपुर 55
4 पाली 1
5 प्रतापगढ़ 2
6 सीकर 1
7 जोधपुर 10
8 डूंगरपुर 3
9 चूरू 10
10 अजमेर 5
11 अलवर 2
12 टोंक 16
13 भरतपुर 1
14 धौलपुर 1
15 उदयपुर 4
16 बीकानेर 3
17 दौसा 1
18 बांसवाड़ा 1












Click it and Unblock the Notifications