Bikaner : 2 करोड़ के नकली नोट के साथ 6 युवक पकड़े, लग्‍जरी लाइफ जीने के लिए छाप रहे थे Fake Currency

बीकानेर, 25 जुलाई। राजस्‍थान की बीकानेर पुलिस ने नकली नोट छापने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब दो करोड़ 74 लाख रुपए के नकली नोट बरामद करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा है। यह प्रदेश में नकली नोट गिरोह के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक प्रिंटिंग मशीन, कागज कटिंग करने वाली मशीन, स्याही व 2000, 500 के नकली नोटों से भरे कार्टून बरामद किए हैं। आरोपी रविकांत जाखड़, नरेन्द्र शर्मा, मालचद शर्मा, चम्पालाल शर्मा, पूनमचंद शर्मा, राकेश शर्मा बीकानेर और नोखा के रहने वाले हैं जबक‍ि सरगना दीपक को हरियाणा से दस्तयाब कर किया गया है।

bikaner news

आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि बीकानेर में नकली नोट छापे जाने को लेकर इनपुट मिला था। इसकी गोपनीयता रखते हुए पांच पुलिस थानों की टीम को शामिल कर एक साथ मकानों पर छापामारी की गई, जहां मकानों से नकली नोट व बनाने का सामना जब्‍त किया है। यह गिरोह पूरे देशभर में सक्रिय है और हवाला के जरिये बड़ी मात्रा में नकली नोट इधर से उधर करता है। गिरोह के लोग बड़े शातिर हैं और नवाबी शौक रखते हैं। महंगी गाड़ियां, लग्‍जरी होटल व सट्टे में पैसा उड़ाते थे।

आईजी ओमप्रकाश के अनुसार हैड कांस्टेबल को मिली गुप्त सूचना पर वृंदावन एनक्‍लेव में मकान नम्बर 670 प्रथम फेज में छापा मारा था। वहां रविकांत जाखड़, नरेन्द्र शर्मा, मालचद शर्मा मौजूद थे। उनके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट मिले हैं। इनके साथी चम्पालाल शर्मा, पुनमचंद शर्मा व राकेश सारस्वत लग्जरी कार से भारी मात्रा में जाली मुद्रा लेकर नोखा से मुकाम की तरफ निकले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों जगह अलग-अलग पुलिस टीम बनाकर दबिश दी।

पुलिस ने बीकानेर में वृंदावन से मौके पर पुलिस ने रविकांत, मालचंद शर्मा, नरेन्द्र को नकली मुद्रा बनाने के सामान के अलावा जयपुर व बीकानेर नंबरों की लग्‍जरी कार बरामद की है। दूसरी टीम ने नोखा से मुकाम के बीच में दूसरी कार्रवाई की और भारतीय जाली मुद्रा के साथ चम्पालाल शर्मा, नवीन सारस्वत, पुनमचंद शर्मा, राकेश शर्मा को पकड़ा।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि नकली नोट बनाने वाले इस गिरोह के मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत हैं। इन्होंने नकली नोट बीकानेर से देशभर के अलग-अलग महानगरों में भेजे हैं। नोटों को दिल्ली, कोलकाता, मुम्बई, पुणे, चैन्नई, बैंगलौर, पटना, गुवाहाटी, शिलोंग, लुधियाना, चण्डीगढ़, सूरत, अहमदाबाद, वृंदावन, बनारस व गाजियाबाद आदि शहरों में सप्लाई किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया हैा पुलिस पता लगा रही है कि इन लोगों ने किन-किन लोगों को कितने-कितने नोट बांटे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+