Bikaner-Guwahati Express : बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, राजस्थान के 247 लोग थे सवार
Bikaner-Guwahati Express derails in West Bengal
बीकानेर, 13 जनवरी। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी व मैनागुड़ी के बीच ट्रेन में हादसा हुआ है। यहां पर बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं। ट्रेन हादसा 2022 में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और रेलवे को कितना नुकसान हुआ है? इसकी अभी कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है।
Recommended Video

मंगलवार रात को बीकानेर से गुवाहाटी के लिए रवाना हुई
मीडिया से बातचीत में बीकानेर मंडल के डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन (Bikaner-Guwahati Express- 15633) में राजस्थान के कुल 247 लोग सवार थे। यह ट्रेन मंगलवार रात को पौने दो बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन से असम की राजधानी गुवाहाटी के लिए रवाना हुई थी।
191 लोग बीकानेर से ही सवार हुए
असम में राजस्थान के लोग व्यापार के सिलसिले में बड़ी संख्या में रहते हैं। बीकानेर एक्सप्रेस में 191 लोग बीकानेर से ही सवार हुए थे। रास्ते में अन्य रेलवे स्टेशनों से राजस्थान के लोग इस ट्रेन में चढ़े और राजस्थानी यात्रियों की संख्या ढाई सौ तक पहुंच गई।

बीकानेर, गंगाशहर, नोखा व नागौर के परिवार चिंतित
बीकानेर एक्सप्रेस के हादसे की खबर से राजस्थान के लोगों की चिंता बढ़ गई। खासकर बीकानेर, गंगाशहर, नोखा व नागौर के परिवार चिंतित हैं, क्योंकि ट्रेन में सवार राजस्थान के यात्रियों में बड़ी संख्या यहीं के लोगों की की है।

यात्रियों की सूची बनाने में जुट गई टीम
इधर, बीकानेर DRM कार्यालय भी बीकानेर ट्रेन एक्सीडेंट के बाद से अलर्ट पर है। डीआरएम कार्यालय की एक टीम बीकानेर से गुवाहाटी का टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए यात्रियों की सूची बनाने में जुट गई है।

बीकानेर के लोगों से मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार वायदा व्यापारी पुखराज चौपड़ा ने बताया कि बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन की खबर के बाद मारवाड़ी समुदाय प्रभावित तक हर संभव मदद पहुंचाने में जुट गया। गुवाहाटी में रहने वाले बीकानेर के लोगों से मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की अपील की गई है।
पटना से रवाना होकर गुवाहाटी की ओर जा रही
बता दें कि बीकानेर गुवाहाटी एक्सप्रेस गुरुवार शाम करीब सवा पांच बजे पटना से रवाना होकर गुवाहाटी की ओर जा रही थी। रास्ते में जलपाईगुड़ी के मैना गुड़ी के पास यह हादसा हो गया। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की एक टीम भी मौके पर पहुंची। रेलवे ने दुर्घटना से ग्रस्त लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर (813405 4999) भी जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications