इन 2 बहनों की 16 साल पहले एक साथ हुई शादी, अब साथ ही उठी अर्थी, सबको रुला गई ऐसी विदाई

झुंझुनूं। 16 साल पहले दोनों बहन एक साथ बाबुल के घर से विदा हुईंं। साथ-साथ एक ही ससुराल पहुंचीं। अब दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ दी। शादी के समय साथ में डोली उठने वाली इन बहनों की अब अर्थी भी एक साथ ही उठी तो हर कोई आंसू नहीं रोक पाया। बहनों की ऐसी विदाई सबको रुला गई।

Bikaner Accident: two sisters marriage and death time same

दरअसल, बीकानेर के देशनोक के रास्ते में मंगलवार तड़के 5 बजे बस व जीप की भिड़ंत सात लोगों की मौत हो गई थी। उनमें झुंझुनूं के जिले के सूरजगढ़ उपखंड के गांव काकोड़ा की सगी बहनें बिंदू कंवर व बबलू कंवर भी शामिल थीं। ये बहनें होने के साथ-साथ देवरानी जेठानी भी थीं।

राजस्थान पत्रिका की खबर के अनुसार हादसे में इनकी तीसरी बहन चूरू के गांव ठठावता निवासी मीना कंवर और जीजा करण सिंह की भी मौत हो गई। बता दें कि बिंदू और बबलू की शादी वर्ष 2003 में सगे भाई इन्द्रसिंह व सत्यनारायण के साथ हुई थी। बिंदू कंवर के दो बेटी व एक बेटा तथा बबलू कंवर के दो बेटे व एक बेटी है। इंद्रसिंह और सत्यनारायण दुबई में नौकरी करते हैं।

Bikaner Accident

पति पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

12 नवंबर 2019 की सुबह बीकानेर हादसे में काकोड़ा की बिंदू कंवर पत्नी इंद्र सिंह व बबलू कंवर पत्नी सत्यनारायण के अलावा चूरू जिले के रतनगढ़ उपखंड के गांव ठठावता निवासी करणीसिंह पुत्र रामसिंह, श्रवण कुमार पुत्र ब्रजलाल शर्मा, श्रवणसिंह पुत्र किसन सिंह, मीना कंवर पत्नी करणी सिंह व सीकर जिले के फतेहपुर उपखंड के गांव बागड़ोता निवासी शायर कंवर पत्नी लक्ष्मण सिंह की भी मौत हो गई। करणी सिंह व उनकी पत्नी मीना कंवर का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+