बीकानेर एक्सीडेंट : तेज गति से दौड़ती कार सड़क से नीचे उतरकर पलटते हुए 50 फीट दूर जा गिरी, 5 की मौत
बीकानेर, 2 सितम्बर। राजस्थान में भीषण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। नागौर के बाद अब बीकानेर में एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बीकानेर में जैसलमर बाइपास पर नाल गाव में टवेरा गाड़ी पलटने से 5 लोगों की मौत हुई है। चार व्यक्ति घायल हो गए।

हादसे के बाद सड़क पर कोहराम मच गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह मौके पर पहुँचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्प्ताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को बीकानेर के नौ लोग टवेरा गाड़ी में सवार होकर गजनेर से बीकानेर की ओर आ रहे थे। इस दौरन नाल गांव में तेज रफ्तार से आ रही टवेरा गाड़ी पशु को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित हो गई। फिर पलटते हुए सड़क से 50 फीट दूर जा गिरी।
गाड़ी पटलने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने रास्ते में और दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त बीकानेर की मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी सुनील उर्फ भालू, राजू खां, ऊन मंडी इलाका निवासी महेंद्र सिंह, सब्जी मंडी इलाके के बरकत खां व भुटटो का बास निवासी इमरान खान के रूप में हुई है।
उधर, नागौर जिले में मंगलवार सुबह जीप व ट्रेलर की टक्कर में मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घट्टिया पुलिस थाना इलाके के सजनखेड़ा, दौलतपुर के 10 लोग तथा आगर-मालवा के दो लोगों की मौत हो गई थी। बुधवार को सभी का अंतिम संस्कार हुआ। सजनखेड़ा में एक साथ छह अर्थियां उठीं।
उज्जैन जिले के घट्टिया पुलिस थाना क्षेत्र के सज्जनखेड़ा व दौलतपुर क्षेत्र के 40 लोग गुरुवार को तीन वाहनों में सवार होकर राजस्थान में रामदेवरा, करणी माता मंदिर व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले थे।












Click it and Unblock the Notifications